फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी: खेसारी लाल और त्रिशाकर मधु का नया गाना 'करेला इसारा' हुआ रिलीज, MMS कांड के बाद फिर दिखीं एक्ट्रेस

Fri, 26 Nov 2021 06:00 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
करेला इसारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव का हर गाना पहले से ही सुपरहिट माना जाता है। उनकी फैंन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके गानों पर करोड़ों में हिट्स आते हैं। उनके नए गाने 'करेला इसारा' के रिलीज के साथ ही लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। गाने की खास बात है कि इस गाने में उनका साथ भोजपुरी सिनेमा की हॉट गर्ल त्रिशाकर मधु दे रही हैं। त्रिशाकर हाल में ही अपने एमएमएस कांड की वजह से चर्चा में रही थीं। इसके बाद उन्होंने खेसारी के साथ गाने में जुगलबंदी करके लोगों का दिल जीत लिया। दोनों का ये गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


खेसारी लाल यादव और त्रिशाकर मधु ने गाने में जबरदस्त डांस किया है। गाने को खेसारी के साथ भोजपुरी गानों की मल्लिका कही जाने वाली अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। साथ ही ये गाना Bhojpuri Hit Machine के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। गाने के बोल अखिलेश कश्यप और अभय सम्राट द्वारा लिखे गए हैं। जबकि इसका संगीत श्याम सुंदर ने दिया है। इस शानदार गाने के कुमार चन्दन ने डायरेक्ट किया है। एक गाने की खास बात है कि रिलीज के बाद अब तक इस गाने को एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें