फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: तलाक के बाद ऋषिकेश में समय बिताती नजर आईं सामंथा प्रभु, इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें

Wed, 20 Oct 2021 04:16 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री इन दिनों में देवभूमि ऋषिकेश में अपना समय बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। 

विज्ञापन
सामंथा प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में अपने तलाक को लेकर चर्चा में रहने वालीं साउथ फिल्म अभिनेत्री सामंथा रथ प्रभु इन दिनों छुट्टियां मनाने गई हुई हैं। अभिनेत्री इन दिनों में देवभूमि ऋषिकेश में अपना समय बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए  ऋषिकेश से अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। 

सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर ऋषिकेश ट्रिप की कई तस्वीरें साझा कीं। इन फोटोज में उनके रिजॉर्ट से ऊंचे हरे भरे पहाड़ों का नजारा बेहद खूबसूरत लग रहा है। इन तस्वीरों को देख कहा जा सकता है कि तलाक के बाद अपने मन को शांत करने अभिनेत्री यहां समय बिताने पहुंची हैं।

 

विज्ञापन

श्री स्वामी पुरुषोत्तम नंद जी महाराज वशिष्ठ आश्रम - फोटो : इंस्टाग्राम

अपनी इस ट्रिप के दौरान सामंथा श्री स्वामी पुरुषोत्तम नंद जी महाराज वशिष्ठ आश्रम भी पहुंची। यहां उन्होंने आश्रम की तस्वीर के साथ लगा बोर्ड भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस बोर्ड पर लिखा था, "जिस खुशी की हम तलाश कर रहे हैं वह हमारे अंदर है।"

 

 

सामंथा और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में अपने तलाक के बाद सामंथा ने उनका साथ देने के लिए अपने फैंस का धन्यवाद किया था। उन्होंने कहा कि आपके इमोशनल सपोर्ट ने उन्हें अभिभूत कर दिया है। सामंथा और नागा चैतन्य ने अक्तूबर 2017 में एक-दूसरे से शादी की थी। हालांकि, शादी के 4 साल बाद यानी 2 अक्तूबर 2021 को दोनों से अलग होने का फैसला कर लिया। 
विज्ञापन

सामंथा प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा पिछले दिनों अमेजन प्राइम की वेबसीरीज द फैमिली मैन के सीजन टू में नजर आईं थी। इस सीरीज में उन्हें अपने काम के लिए काफी सराहना भी मिली थी। इसके अलावा सामंथा इन दिनों तेलगू फिल्म शाकुंतलम और तमिल फिल्म काथु वकुला रेंदु काधल में व्यस्त हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें