गौरतलब है कि अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्म संदीप और पिंकी फरार में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था, जबकि परिणीति की भूमिका निभाती नजर आई थीं।
परिणीति चोपड़ा, करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सेशन के दौरान एक अन्य यूजर में परिणीति से पूछा कि उन्हें अपनी बहन प्रियंका के बारे में सबसे ज्यादा क्या पसंद है? इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा वह स्टार ऑफ द वर्ल्ड हैं। मेरे लिए वह सही मायने में एक बड़ी बहन हैं। मेरे सगे भाई बहनों में मैं बड़ी हूं, वैसे ही प्रियंका मेरी बड़ी बहन हैं। इस दौरान एक अन्य यूजर ने परिणीति से फिल्ममेकर करण जौहर के बारे में कुछ बोलने के लिए कहा तो उन्होंने लिखा, भला करेगा जौहर, ढूंढेगा मेरा शौहर।