फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: दीपिका चिखलिया ने पति के साथ शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, कैप्शन में लिखा यह प्यारभरा नोट

Wed, 24 Nov 2021 12:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी पति हेमंत टोपीवाला के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन
दीपिका चिखलिया,हेमंत टोपीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन के मशहूर धार्मिक सीरियल 'रामायण' में सीता के किरदार में नजर आईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने अपने इस रोल के जरिए लोंगो के बीच अपनी एक अलग ही पहचान बनाई थी। इस किरदार ने दीपिका को घर-घर मशहूर कर दिया। वहीं, बीते साल लॉकडाउन में रामायण के दोबारा हुए प्रसारण ने एक बार फिर सबकी चहेती सीता की याद फिर ताजा कर दी थी। शो के फिर से शुरू हुए प्रसारण ने दीपिका को एक बार फिर लाइम लाइट में आने का मौका दिया। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने लगी हैं। 

हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी पति हेमंत टोपीवाला के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गईं यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही फैंस भी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

दीपिका चिखलिया,हेमंत टोपीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम

दीपिका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'खुशहाल हम, आपके साथ रहते हुए काफी खुश और आभारी हूं। मेरे हाथों को उस चट्टान की तरह मजबूती से संभालने के लिए धन्यवाद, जिस पर मैं हमेशा गिर सकती हूं, प्यार हमें कभी नहीं छोड़ सकता है, हमारे लिए अभी बहुत कुछ बाकी है...।' 

दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह दीपिका के इस पोस्ट पर लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। फैंस रील लाइफ की सीता की उनके रियल लाइफ राम के साथ जोड़ी काफी पसंद आ रही है। वह इन तस्वीरों पर लगातार खूबसूरत जोड़ी, रॉकिंग जोड़ी जैसे कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दीपिका चिखलिया ने 22 नवंबर, 1991 को हेमंत टोपीवाला के साथ शादी रचाई थी। हाल ही में इस कपल ने अपनी शादी की सालगिरह भी मनाई। इस मौके पर दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया। इन तस्वीरों के जरिए अभिनेत्री ने अपनी शादी से लेकर अभी तक के खूबसूरत सफर को याद किया। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें