फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again Mahurat: 'सिंघम अगेन' का हुआ शुभारंभ, 12 वर्ष बाद रोहित-अजय फिर करेंगे दर्शकों के दिल पर राज

Sat, 16 Sep 2023 07:17 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम अगेन' से धमाल मचाने को तैयार हैं। फिल्म का शुभारंभ हो गया है। साथ ही सितारों ने इस पर अपडेट साझा कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।
विज्ञापन
सिंघम अगेन मुहूर्त - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित शेट्टी और अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर सुर्खियों में है। वर्ष 2011 में इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'सिंघम' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। वहीं, से इस कॉप यूनिवर्स का सिलसिला शुरू हो गया। 'सिंघम' में सिनेमैटिक कॉप यूनिवर्स दिखाया गया था, जिसकी कहानी एक पुलिसवाले की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। वर्ष 2014 में इसकी दूसरी किस्त ‘सिंघम रिटर्न्स’ आई, जिसे भी फैंस ने दिल खोलकर प्यार दिया। वहीं, अब इसकी तीसरी किस्त बीते लंबे वक्त से चर्चाओं में है। मेकर्स ने भी फिल्म के लिए फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ाने के लिए एक बड़ा अपडेट साझा किया है। मूवी की का शुभारंभ हो गया है। सितारों ने बकायदा पोस्ट कर इसकी खुशी साझा की है। 

'सिंघम अगेन' का शुभारंभ

12 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद रोहित शेट्टी फिर से कॉप यूनिवर्स के जरिए धमाल मचाने को तैयार हैं। इस बार फिल्म की स्टारकास्ट भी पहले से काफी बड़ी और दमदार होने वाली है। वहीं, 'सिंघम अगेन' के शुभारंभ की जानकारी अजय देवगन, रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार जैसे सितारों ने पोस्ट साझा कर दी है। सितारों ने फिल्म की शुरुआत की कुछ तस्वीरें शेयर कर इसका जश्न मनाते हुए लिखा है, '12 वर्ष पहले, हमने भारतीय सिनेमा को इसका सबसे बड़ा सिनेमाई कॉप यूनिवर्स दिया था।'

विज्ञापन


Kangana Ranaut: अनुराग कश्यप-हंसल मेहता की तारीफ पर कंगना रणौत ने दी प्रतिक्रिया, खुद को बताया बैटमैन

सितारों ने पोस्ट कर साझा की खुशी 

सितारों ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, 'इतने वर्षों में हमें जो प्यार मिला है, उससे ताकत मजबूत हुई और सिंघम परिवार बड़ा हो गया। आज हम सिंघम अगेन के साथ अपनी फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने के लिए एक साथ आए हैं।' साझा की गई तस्वीर में अजय देवगन, रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी पूजा करते और कैमरा के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं, फिल्म की शूटिंग शुरू होने मात्र की खबर ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Hansal Mehta: कंगना रणौत के लिए बदले हंसल मेहता के सुर, दिल खोलकर की 'सिमरन' अभिनेत्री की तारीफ

मल्टीस्टारर होगी 'सिंघम अगेन'

'सिंघम अगेन' को लेकर आए इस अपडेट को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ ने तो शूटिंग से पहले ही इसे ब्लॉकबस्टर बता दिया है। हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 'सिंघम अगेन' से अर्जुन कपूर का भी नाम जुड़ गया है। खबरें हैं कि फिल्म में अभिनेता विलेन के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा इसकी मुख्य अभिनेत्री के लिए दीपिका पादुकोण का नाम सामने आ चुका है। हालांकि, इन रिपोर्ट्स पर अभी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। वहीं, अगर ये खबरें सच होती हैं, तो बेशक यह एक मल्टीस्टारर मूवी होगी, जिसे देखने में दर्शकों को काफी मजा आएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें