फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग हार गए गायक बिशाम्बर शाम्बी, 72 साल की उम्र में हुआ निधन

Sun, 25 Oct 2020 02:15 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिशाम्बर शाम्बी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत में भले ही इस समय कोरोना के मामलों में कमी आई हो लेकिन अभी भी ये वायरस कई जिंदगियां बर्बाद करने पर तुला है। इस जानलेवा वायरस से लोग रोजाना जिंदगी की जंग हार रहे हैं। चंडीगढ़ में मशहूर गायक बिशाम्बर शाम्बी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे और आखिकार उन्हें ये वायरस निगल गया। 

विज्ञापन


72 साल के बिशाम्बर शाम्बी का इलाज शहर के सरकारी अस्पताल में चल रहा था लेकिन शनिवार को कोरोना के चलते उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। सेक्टर 28 स्थित श्मशान घाट में कोरोना नियमों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

बिशाम्बर शाम्बी संगरूर के रहने वाले थे लेकिन अपनी पत्नी, एक बेटे और बेटी के साथ वो चंडीगढ़ में शिफ्ट हो गए थे। यहां वो एयरलाइट एग्जीक्यूटिव के पद पर तैनात थे। 
विज्ञापन


वह प्रसिद्ध कवि शिव कुमार बटालवी के करीबी दोस्त थे और उनकी रचना गाने में माहिर थे। दोस्त और साहित्यकार दीपक मनमोहन सिंह और गोवर्धन गब्बी ने शाम्बी की मौत को एक बड़ा नुकसान बताया है।
विज्ञापन


सुशांत केस: गैब्रिएला के भाई ने खोला राज, एनसीबी ने कोकेन सप्लायर को दबोचा

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें