सिंगर अलका याग्निक अपने गानों से आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। हर उम्र का व्यक्ति उनके गाने को सुनता है। हाल ही में, अलका ने एक इंटरव्यू में उन दिनों को याद किया जब वे एआर रहमान के साथ 'ताल' के लिए काम कर रही थीं। उन्होंने बताया कि रहमान के साथ काम करने के लिए उन्हें और सुभाष घई को घंटो इंतजार करना पड़ा था। इसके अलावा अलका ने रहमान की प्रशंसा भी की।
पांच घंटे करना पड़ा था इंतजार
अलका ने उस दिन को याद किया, जब वे 'ताल' के लिए रहमान के साथ काम कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उस समय वे और निर्देशक सुभाष घई संगीत उस्ताद के आने के लिए लगभग पांच घंटे तक इंतजार करते थे। अलका ने कहा, 'मुझे शाम करीब 9 बजे फोन किया गया कि गाने को रिकॉर्ड करना है। 12 बजे तक एआर रहमान का कोई पता नहीं था। मुझे और सुभाष को उनका इंतजार करते हुए रात का एक बज गया। मैंने सुभाष जी से कहा यह क्या हो रहा है, अब तो मेरी आवाज भी काम नहीं करेगी। उन्होंने कहा 'जो भी ठीक है। तुम डटे रहो। आखिरकार, कुछ समय बाद रहमान आए।'
यह भी पढ़ें: Merry Christmas: फिल्म का दूसरा गाना 'नजर तेरी तूफान' रिलीज, कटरीना-विजय सेतुपति की दिखी जबर्दस्त केमिस्ट्री
काम करने का अंदाज आय पसंद
उन्होंने आगे कहा, 'रहमान को गाने को असेंबल करना पसंद है। मान लीजिए कि मैंने दो या तीन बार गाया, फिर वे मुझसे अंतरा करने के लिए कहते थे। तभी से मैं रहमान के काम करने के अंदाज की आदी हो गई। मुझे लगा कि यह गाना गाने का सबसे अच्छा समय है, क्योंकि उस समय न कोई फोन कॉल, न ही लोग अंदर नहीं आ रहे थे। वहां बिल्कुल शांत माहौल था। वहां बस मैं, रहमान और सुभाष थे। मुझे उनका ये तरीका वास्तव में बहुत अच्छा लगा।'
रहमान को लेकर कही यह बात
अलका ने कहा, 'उसके बाद मुझे पता था कि जब भी मुझे एआर रहमान बुलाएंगे, मुझे रात के दौरान काम करना होगा, लेकिन उसके बाद मैंने वास्तव में इसका आनंद लिया। मुझे एहसास हुआ कि वह उस समय काम क्यों करना चाहते हैं।' बता दें कि अलका ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट गाने दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor: 'देवरा' जैसी फिल्मों में काम करना चाहती हैं जान्हवी कपूर, इंटरव्यू में वजह का किया खुलासा