फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द एक्शन फिल्म में नजर आएंगी सिमरन और त्रिशा, बनेंगी बहनें

Thu, 14 Feb 2019 04:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Simran and Trisha - फोटो : social media
विज्ञापन
'माया', 'कोलामावु कोकिला' और 'ईमैक्का नोडिगल' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वालीं अभिनेत्री सिमरन और त्रिशा जल्दी ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। 
विज्ञापन


यह दोनों डायरेक्टर सुमंत राधाकृष्णन की एक्शन फिल्म में नजर आएंगी। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार बुधवार को इन दोनों के साथ काम करने की आधिकारी घोषणा की है। 

बताया जा रहा है कि इस फिल्म को ऑल इन ऑल पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जाएगा। अभी तक फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन खबर है कि इस अनाम फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


अपनी फिल्म की घोषणा करते हुए सुमंत राधाकृष्णन ने बताया कि फिल्म में सिमरन और त्रिशा बहनें होंगी। उन्होंने बताया कि फिल्म की पूरी कास्ट फाइल हो चुकी हैं। इस फिल्म की शूटिंग चेन्नई, केरला और थाईलैंड में होगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें