फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Silence 2: क्या होता है जब कोई अभिनेता करता है कहानी का दूसरा सीजन, मनोज बाजपेयी ने समझाई पूरी प्रकिया

Wed, 03 Apr 2024 08:39 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया, जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आई। कार्यक्रम के दौरान मनोज बाजपेयी ने सभी कलाकारों और क्रू की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
साइलेंस 2 ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट का धमाकेदार ट्रेलर मंगलवार यानी 2 अप्रैल को जारी कर दिया गया। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर प्रशंसक की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। फिल्म में मनोज बाजपेयी अपने एसीपी अविनाश वर्मा के किरदार को दोहराते हुए नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन

Box Office Collection Report: पांचवें दिन 50 करोड़ के करीब पहुंची गॉडजिला x कॉन्ग, क्रू की पकड़ भी बरकरार

मनोज ने की किरदार पर बात
मंगलवार को इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आई। कार्यक्रम के दौरान मनोज बाजपेयी ने सभी कलाकारों और क्रू की जमकर तारीफ की। फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान उन्होंने सीखा कि शांत कैसे रहा जाता है। कार्यक्रम के दौरान जब अभिनेता से पूछा गया है कि वे हर किरदार को बेहतरीन तरीके से कैसे निभा लेते हैं। इस पर मनोज ने कहा कि जब भी कोई अभिनेता दूसरा सीजन करता है तो उसे पहले सीजन वाले किरदार में खुद को ढालना पड़ता है, क्योंकि दोनों सीजन में गैप रहता है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान वे एसीपी अविनाश वर्मा के अतीत में घटी घटना के बारे में सोचते रहते थे, जिससे उन्हें इस किरदार को निभाने में आसानी हुई। 

सेट पर कलाकारों में हो गई थी अच्छी बॉन्डिंग
वहीं, प्राची देसाई ने इवेंट के दौरान कहा कि फिल्म के दूसरे भाग में काम करके वे बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि जब उनके पास इस फिल्म के लिए फोन आया तो वे उत्साहित हो गई थीं और डायरेक्टर से कहा था कि इसे कब से शुरू करना है। अपने किरदार को दोबारा निभाने को लेकर उन्होंने कहा कि जब हम सीक्वल में काम करते हैं तो दो-तीन दिन के बाद आप खुद-ब-खुद किरदार में दोबारा ढलने लगते हैं। अभिनेत्री ने बताया कि सेट पर हमारी बॉन्डिंग काफी अच्छी हो गई थी, इसलिए हमें सीन करने में काफी ज्यादा आसानी हुई।
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' से दर्शक अंधेरे रहस्यों और अप्रत्याशित मोड़ों से भरी एक और मनोरम कहानी की उम्मीद कर सकते हैं। मनोज बाजपेयी ने एसीपी अविनाश वर्मा के रूप में अपनी भूमिका दोहराई है, उनके साथ प्राची देसाई इंस्पेक्टर संजना के रूप में दिखाई देंगी। इसे 16 अप्रैल से जी5 पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।
Born Hungry: डॉक्यूमेंट्री 'बॉर्न हंग्री' की निर्माता बनीं प्रियंका चोपड़ा, बैरी एवरिच के साथ मिलाया हाथ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें