फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: अजय के बर्थडे पर मैदान का प्रचार करते दिखे अक्षय कुमार, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छूने वाली बात

Tue, 02 Apr 2024 02:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अजय की मैदान और अक्षय की बड़े मियां छोटे मियां एक ही दिन 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
अजय देवगन, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन आज यानी 2 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस सहित फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने उन्हें इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर बधाइयां दी हैं। इस लिस्ट में अब अक्षय कुमार का नाम भी शामिल हो गया है। खिलाड़ी कुमार ने अजय को उनके जन्मदिन पर अलग अंदाज में  शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन

Maidaan Trailer: 'दिल एक, समझ एक, सोच एक...', जन्मदिन पर जारी हुआ अजय की 'मैदान' का ट्रेलर, फैंस को मिला ट्रीट

अक्षय ने किया मैदान का प्रचार
सूर्यवंशी में अजय के साथ काम कर चुके अक्षय ने एक्स पर अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान वे उनकी फिल्म मैदान का प्रचार करते हुए भी दिखे। अभिनेता ने लिखा, "आपके लिए हमेशा मेरी यही शुभकामनाएं हैं, कर हर मैदान फतह...जन्मदिन मुबारक हो भाई।"

फैंस कर रहे तारीफ
अक्षय की यह पोस्ट फैंस के दिल जीत रहा है। इस पोस्ट के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "लोग बेकार में ही यह सोच रहे थे कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।" इसके अलावा और भी कई यूजर्स कमेंट कर दोनों की दोस्ती की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक ही दिन दोनों फिल्में होंगी रिलीज
अजय की मैदान और अक्षय की बड़े मियां छोटे मियां एक ही दिन 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। वहीं, मैदान की बात करें तो फिल्म में अजय एक फुटबॉल कोच की भूमिका में हैं। अजय के जन्मदिन पर फिल्म का फाइनल ट्रेलर भी जारी किया गया है, जिसे दर्शकों की खूब वाहवाही मिल रही है।
Karisma Kapoor: करिश्मा को पसंद आई करीना की 'क्रू', बेबो के नखरे और अदाकारी पर अभिनेत्री ने बरसाया प्यार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें