सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। जब शहनाज ने उन्हें जगाने की कोशिश की, तो वो नहीं उठे। यह देखकर शहनाज घबरा गईं और सीधे सिद्धार्थ की मां के पास पांचवीं मंजिल पर गईं। इसके बाद उनकी बहन को इस बारे में सूचित किया गया और परिवार के डॉक्टर को बुलाया गया, जिसने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पूरी घटना से साफ है कि सिद्धार्थ ने अपनी आंखिरी सांस करीबी दोस्त शहनाज की गोद में ली थी। हालांकि, उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है।