फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Shukla: मौत से एक रात पहले शहनाज की गोद में सोये थे सिद्धार्थ, जानिए क्या हुआ था?

Fri, 03 Sep 2021 12:16 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री को गमगीन कर दिया है। 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ गुरुवार सुबह अपने घर में अचेत अवस्था मिले थी, जिसके बाद उनको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। उनका अंतिम संस्कार आज यानी कि शुक्रवार दोपहर 1 बजे होगा। 
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram
दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री को गमगीन कर दिया है। 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ गुरुवार सुबह अपने घर में अचेत अवस्था मिले थे, जिसके बाद उनको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। उनका अंतिम संस्कार आज यानी कि शुक्रवार दोपहर 1 बजे होगा। पुलिस को सिद्धार्थ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है। शुभचिंतक उनके अंतिम दर्शन के लिए घर पहुंच रहे हैं, जहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार रात असहज महसूस होने पर सिद्धार्थ ने शहनाज को अपने घर बुलाया था। 

इसे भी पढ़ें-सिद्धार्थ शुक्ला निधन: मां के बेहद करीब थे एक्टर, कहा था- मुझे गोद में लेकर रोटियां बेलती थी मम्मी


क्या हुआ था सिद्धार्थ की मौत की आखिरी रात? 
रिपोर्ट का कहना है कि बुधवार रात जब सिद्धार्थ शुक्ला असहज महसूस कर रहे थे और उनको बैचेनी हो रही थी उस वक्त उनके साथ मां रीता शुक्ला और दोस्त शहनाज मौजूद थीं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जब सिद्धार्थ की बैचेनी बढ़ने लगी, तो उन्होंने शहनाज को पास रहने के लिए कहा।
 
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सिद्धार्थ सो नहीं पा रहे थे, इसी वजह से उन्होंने शहनाज को अपने पास रहने और पीठ थपथपाने के लिए कहा था। यह भी कहा गया है कि बैचेनी महसूस होने की स्थिति में मां और शहनाज ने सिद्धार्थ के सामने आईसक्रीम और नींबू पानी की पेशकश की थी। 

विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram
रिपोर्ट में बताया गया है कि रात करीब डेढ़ बजे सिद्धार्थ अपनी करीबी दोस्त और कथित प्रेमिका शहनाज की गोद में कुछ देर के लिए लेटे थे और उसके बाद धीरे से दूर हट गये थे। इसके बाद दोनों सो गये और सुबह करीब सात बजे शहनाज उठीं और उन्होंने देखा कि सिद्धार्थ उसी पॉजिशन में लेटे हुए हैं,जैसे रात में थे। 

4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। जब शहनाज ने उन्हें जगाने की कोशिश की, तो वो नहीं उठे। यह देखकर शहनाज घबरा गईं और सीधे सिद्धार्थ की मां के पास पांचवीं मंजिल पर गईं। इसके बाद उनकी बहन को इस बारे में सूचित किया गया और परिवार के डॉक्टर को बुलाया गया, जिसने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पूरी घटना से साफ है कि सिद्धार्थ ने अपनी आंखिरी सांस करीबी दोस्त शहनाज की गोद में ली थी। हालांकि, उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला अपनी मां के बेहद करीब थे। वह कहा करते थे कि उनका दिल मां के लिए हमेशा पिघलता है। मां ही दुनिया की वो शख्स है, जो मेरी जिंदगी में सबसे अहम भूमिका निभाती है। मां मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।  सिद्धार्थ ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि लोग मुझे बाहरी तौर पर सख्त व्यक्ति के रूप में जानते हैं। पर मेरा दिल अपनी मां के लिए हमेशा पिघलता है। जब से मैं पैदा हुआ हूं, तब से मेरी मां ही वो व्यक्ति हैं, जो मेरे जीवन में सबसे अहम हैं। बचपन में मेरी मां मुझे गोद में लेकर रोटियां बेलती थीं। उन्होंने बताया था कि तीन बच्चों में मैं सबसे छोटा था। इस वजह से मैं हर वक्त अपनी मां के आसपास मंडराता रहता था। मैं बहनों के साथ खेलने की जगह मां के ही करीब रहता था। वो एक हाथ से रोटियां बेलती थी और दूसरे हाथ से मुझे गोद में लेती थी। पिता की मौत के बाद भी सिद्धार्थ के जीवन में मां ने ही सबसे अहम किरदार निभाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें