फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth-Kiara: कियारा ने 'शेरशाह' को दी जन्मदिन की बधाई, सिद्धार्थ संग तस्वीर साझा कर यूं लुटाया प्यार

Mon, 16 Jan 2023 08:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कियारा आडवाणी ने एक प्यारी सी तस्वीर संग छोटा सा नोट लिख सिद्धार्थ मल्होत्रा को जन्मदिन की बधाई दी है।  
विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेताओं में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा आज यानी 16 जनवरी को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।  बॉलीवुड के 'शेरशाह' को उनके इस खास दिन पर उनके फैंस से लेकर इंडस्ट्री के उनके को-स्टार्स और दोस्त भी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सभी सितारों के सोशल मीडिया हैंडल्स सिद्धार्थ के लिए जन्मदिन की बधाइयों से भरे हुए हैं, लेकिन सभी की निगाहें अभिनेता की कथित गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी के अकाउंट पर थीं। सभी को बेसब्री से इंतजार था कि कियारा किस तरह से सिड को जन्मदिन की बधाई देंगी। ऐसे में सभी के इंतजार को खत्म करते हुए कियारा आडवाणी ने एक प्यारी सी तस्वीर संग छोटा सा नोट लिख सिद्धार्थ को विश किया है।  

विज्ञापन

सिद्धार्थ , कियारा - फोटो : social media
सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। दोनों की शादी चर्चा जोरो पर है। खबरों के मुताबिक जहां बॉलीवुड का यह पॉपुलर कपल अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाला है, वहीं इस बीच आज सिद्धार्थ के जन्मदिन के मौके पर सभी की नजरें कियारा आडवाणी के सोशल मीडिया हैंडल पर थीं। सभी फैंस कियारा को 'शेरशाह' को जन्मदिन की बधाई देते हुए देखना चाहते थे। प्रशंसकों की इच्छा को पूरा करते हुए कियारा आडवाणी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर के साथ सिड को विश किया है। इस तस्वीर में कियारा और सिद्धार्थ एक-दूसरे को निहारते नजर आ रहे हैं।
Sidharth-Kiara: कियारा संग जल्द बड़ी घोषणा करने वाले हैं सिद्धार्थ! जन्मदिन के दिन फैंस को दिया बड़ा हिंट

सिद्धार्थ , कियारा - फोटो : social media
कियारा के इस पोस्ट फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। उन्हें दोनों का यह प्यारा भरा अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'हायय...कुछ ज्यादा ही प्यार हो गया है।' दूसरा लिखता है, 'बेस्ट कपल।' इसके साथ ही बहुत से लोग सिद्धार्थ को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। फैंस के साथ-साथ कियारा के इस पोस्ट पर सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। लेकिन अनन्या पांडे का कमेंट ऐसा था जिसने सभी का ध्याना खांचा। दरअसल, अनन्या के मुताबिक यह तस्वीर उन्होंने ही क्लिक की है। वह लिखती हैं, 'मुझे लगता है कि मैंने यह तस्वीर ली है...क्यूटीज!!!!' 
Akshay Kumar-Tiger Shroff: अक्षय-टाइगर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग हुई शुरू
विज्ञापन

सिद्धार्थ और कियारा - फोटो : Social Media
आपको बता दें, इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में कियारा और सिद्धार्थ की शादी की खबरें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिड और कियारा 16 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसके साथ ही इससे पहले उनकी शादी के प्री-वेडिंग फंक्शंस भी शुरू हो जाएंगे। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी की भी तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Filmy Wrap: जेम्स कैमरून ने की RRR की तारीफ और आदिल ने राखी संग कबूला निकाह, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें