फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Kareena: सिड कियारा के रिसेप्शन में शिल्पा-करीना की टक्कर, एक-दूसरे को देख दोनों ने ऐसे किया रिएक्ट

Mon, 13 Feb 2023 05:25 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिड कियारा की रिसेप्शन पार्टी में शिल्पा शेट्टी और करीना कपूर  पहुंची थीं। दोनों ही अभिनेत्रियों बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। पैपराजी के सामने पोज देते हुए शिल्पा से करीना मिली थी और दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगाया। 
विज्ञापन
Shilpa Kareena - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। सिद्धार्थ और कियारा की शादी 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ में हुई थी। दोनों ही कलाकार एक दूसरे को काफी वक्त से डेट कर रहे थे। कपल की शादी के बाद से उनके लुक्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में कपल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए 12 फरवरी को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी थी। 

विज्ञापन

Shilpa Kareena - फोटो : सोशल मीडिया
पार्टी में पहुंची करीना और शिल्पा
इस रिसेप्शन पार्टी में बी टाउन के तमाम कलाकारों ने शिरकत की थी। साथ ही पार्टी में ग्लैमर बिखरेते हुए इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस भी नजर आईं है। रिसेप्शन पार्टी के दौरान सभी कलाकार खूबसूरत और स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दिए हैं। इसी बीच बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी नजर आईं है। पार्टी में शिल्पा शेट्टी के खूबसूरत अंदाज से नजरे हटाना बेहद मुश्किल है। साथ ही इस पार्टी में करीना कपूर भी बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आई हैं। 

Sid-Kiara Reception: सिड-कियारा के रिसेप्शन का इनसाइड वीडियो आया सामने, साले साहब के साथ जमकर नाचे ‘शेरशाह’
विज्ञापन

Shilpa Kareena - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा करीना ने एक दूसरे को लगाया गले
शिल्पा शेट्टी पार्टी में सिल्वर सीक्वेंस साड़ी कम ड्रेस में नजर आईं। इस आउटफिट में अभिनेत्री बेहद कमाल की लगीं। इसी बीच शिल्पा शेट्टी पैपराजी को पोज देती दिखीं। अभिनेत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस दौरान शिल्पा शेट्टी पैपराजी के आगे पोज दे रही थीं, तभी करीना वहां पहुंच गईं। दोनों एक-दूसरे को देखकर स्माइल करने लगीं और एक-दूसरे को गले लगाया। गले लगने के बाद करीना बाय कहकर आगे चली गईं। करीना कपूर भी बेहद खूबसूरत लगीं। उन्होंने सफेद और गुलाबी रंग की सीक्वेंस साड़ी पहनी थी। साथ ही, उन्होंने पोनी बना रखी थी। करीना ने अपने इस आउटफिट के साथ न्यूड मेकअप किया था। 
 

Lekh Tandon: इस निर्देशक को देखते ही चरणों में झुक जाते थे शाहरुख, पहला ब्रेक देने का आजीवन माना आभार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें