फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fighter: ऋतिक-दीपिका की फिल्म का ट्रेलर देख बौखलाया ये पाकिस्तानी कलाकार! सिद्धार्थ आनंद ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Fri, 19 Jan 2024 04:47 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'फाइटर' फिल्म की रिलीज में जहां कुछ दिन ही बाकि रह गए हैं, वहीं पाकिस्तानियों की बौखलाहट सोशल मीडिया पर साफ-साफ दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फाइटर' रिलीज को तैयार है। दीपिका और ऋतिक की इस फिल्म के लिए भारत में जहां दर्शकों के बीच जबर्दस्त उत्साह बना हुआ है, वहीं पाकिस्तानी कलाकार इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर ही बौखला गए हैं। पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर से लेकर अदनान सिद्दीकी तक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से 'फाइटर' फिल्म की आलोचना की है। अब फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इन पाकिस्तानी कलाकरों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन


क्या कह रहे हैं पाकिस्तानी कलाकार?
'फाइटर' फिल्म की रिलीज में जहां कुछ दिन ही बाकि रह गए हैं, वहीं पाकिस्तानियों की बौखलाहट सोशल मीडिया पर साफ-साफ दिखाई देने लगी है। 'मॉम' फिल्म में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ काम कर चुके पाकिस्तानी अभिनेता अदनान सिद्दीकी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक ट्वीट किया है। अभिनेता ने ट्वीट कर लिखा, 'बॉलीवुड में कभी प्यार के लिए जश्न मनाया जाता था, लेकिन आज वहां नफरत से भरी कहानियां लिखी जा रही हैं। आप हमें विलेन के रूप में दिखा रहे हैं, जबकि हम आपकी फिल्मों से बेहद प्यार करते हैं। आपकी ये सोच निराशाजनक है।' वहीं 'फाइटर' के ट्रेलर के रिलीज के तुरंत बाद पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर ने भी ऐसा ही कुछ शेयर किया था।

मनोज बाजपेयी मार्च में शुरू करेंगे 'फैमिली मैन 3' की शूटिंग, और भी धमाकेदार होगा तीसरा सीजन

सिद्धार्थ आनंद ने किया पलटवार
सोशल मीडिया पर 'फाइटर' फिल्म को लेकर हिंदुस्तान और पाकिस्तान के फैंस आपस में भीड़ रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर घमासान मच चुका है। अब 'फाइटर' के निर्देशक भी पाकिस्तानियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए मैदान में उतर गए हैं। सिद्धार्थ ने हानिया आमिर के ट्वीट के जवाब में 'ओह' लिख कर अपनी असहमति को दर्ज करवाया है। वहीं एक और ट्वीट के जवाब में सिद्धार्थ ने इमोजी का इस्तेमाल किया है।

Gadar 3: 'तारा सिंह' बन पर्दे पर एक बार फिर दहाड़ने को तैयार सनी देओल, अनिल शर्मा ने 'गदर 3' पर शुरू किया काम

इस दिन दस्तक देगी ऋतिक-दीपिका की फिल्म
विज्ञापन

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ये एक्शन फिल्म भारतीय वायुसेना पर आधारित है। इस फिल्म में ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फाइटर के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म पुलवामा हमले पर आधारित है। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें