एक्टर कमल हासन हाल में ही कोरोना संक्रमित हो गए हैं। यूएस ट्रिप से वापस लौटने के बाद कमल हासन को हल्की खांसी शुरू हुई। जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमें वह कोरोना पॉजीटिव निकले। अब वह आइसोलेशन में हैं। कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पिता का हाल बताया है।
ट्वीट कर कमल हासन ने दी जानकारी
कमल हासन ने अपने कोरोना पॉजीटिव होने के बाद ट्वीट करके इसकी जानकारी साझा की थी, कमल ने लिखा था 'यूएस ट्रिप से लौटने के बाद मुझे थोड़ी खांसी हुई। टेस्ट करवाया तो पता चला कि मुझे कोरोना है। मैं आइसोलेशन में हूं। अब समझ आ रहा है कि पैनडेमिक अभी खत्म नहीं हुआ है। मैं आग्रह करता हूं कि आप सब भी सुरक्षित रहें।'