भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में विलेन का किरदार निभाने वाले अवधेश मिश्रा एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने फिल्मों में एक से एक खतरनाक विलेन का किरदार निभाया है. अवधेश मिश्रा की पहचान एक शानदार एक्टिंग करने वाले कलाकार के रूप में होती है। विलेन के किरदार के अलावा अब वो अलग अलग भोजपुरी गानों में भी एक्टिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
2 दिनों में हजारों बार देखा गया गाना
इस गाने को दो दिनों में 19,985 बार देखा गया है। इसके अलावा सैकड़ों लोग कमेंट करके अपनी अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। अच्छे संगीत के साथ इसको फिल्माया भी काफी अच्छी तरह गया है। आने वाले दिनों में इस गीत के व्यू और बढ़ने के उम्मीद है।