मुंबई एयरपोर्ट सितारों की चहलकदमी से आबाद रहता है। ऐसा ही नजारा रविवार सुबह देखने को मिला जब श्रद्धा कपूर और वरुण धवन एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। दरअसल ये दोनों एक शादी में शामिल होने वाले हैं, जिसका समारोह मालदीव में रखा गया है। श्रद्धा कपूर के कजिन प्रियांक शर्मा की शादी शाजा मोरानी से हुई है। इसी समारोह में चार चांद लगाने ये सितारे भी पहुंच रहे हैं।