सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जल्द ही मेडिकल सर्जरी से गुजर सकते हैं। उनकी तबीयत खराब होने के बाद ये जानकारी सामने आई है। फिलहाल वे कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं और अब सोशल मीडिया के जरिए ये खबर पता चली है। बिग बी खुद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने ब्लॉग के जरिए अपने अनुभव और निजी विचार साझा करते रहते हैं। अपने एक ब्लॉग से उन्होंने इस बात का खुलासा किया, जिसके बाद से फैंस की भी चिंता बढ़ गई है और लोग उनके लिए दुआएं करने लगे हैं।