बोल्ड सीन से फिर सुर्खियों में आए इमरान
वीडियो में इमरान अपनी को-एक्ट्रेस मौनी रॉय को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। 'शोटाइम' में रघु खन्ना का किरदार निभाने वाले इमरान को इस क्पिल में मौनी यानी यासमीन को किस करते देखा जा सकता है। वीडियो में मौनी कहती हैं "आप लोगों को हमेशा केवल कलेक्शन की चिंता रहती है। मनोरंजन की परवाह किसी को नहीं है।" इसके बाद वे रघु से पूछती हैं, "एजेंट हसीना का क्या हुआ? दुनिया को यह जानना चाहती है कि क्या मैं 'किल बिल' जैसा कुछ कर रही हूं।" इस पर रघु कहते हैं कि इसमें यासमीन अली एजेंट हसीना की भूमिका में हैं।" इसके बाद दोनों इंटीमेट हो जाते हैं।
अहम किरदार में दिखेंगी मौनी
उनके किसिंग चीन की चर्चा इस समय हर तरफ हो रही है। हाल ही में मौनी ने इस शो का एक सोलो पोस्टर भी अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट से साझा किया था, जिसमें लिखा था: "कनेक्शन आपको अच्छी भूमिकाएं दिलाते हैं। प्रतिभा नहीं - यासमीन अली।"