फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shetty Tejasswi Prakash: शिल्पा शेट्टी ने तेजस्वी प्रकाश पर साधा निशाना, 'आंटी' वाली टिप्पणी को लेकर कही यह बात

Mon, 31 Jan 2022 05:25 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने बिग बॉस 15 के फिनाले से पहले तजस्वी प्रकाश की शमिता शेट्टी को 'आंटी' वाली टिप्पणी पर जवाब दिया था। उन्होंने इसे लेकर तजस्वी प्रकाश की आलोचना की थी। शिल्पा ने कहा कि एक महिला के लिए दूसरी महिला को नीचे खींचना एक 'कमजोरी का संकेत' था। उन्होंने कहा था कि वह इस तरह के व्यवहार की निंदा नहीं करती हैं।
 
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी वेस्टर्न ड्रेस - फोटो : instagram/theshilpashetty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी जगत के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश बनी हैं। जबकि इस सीजन के फर्स्ट रनर अप प्रतीक सहजपाल रहे। अगर आपको याद होगा तो कुछ दिन पहले तेजस्वी प्रकाश ने शमिता शेट्टी को 'आंटी' कहा था। जिसे लेकर बिग बॉस 15 के घर में विवाद भी बढ़ गया था। यहां तक की गौहर खान ने भी इसे लेकर तजस्वी प्रकाश पर निशाना साधा था। शमिता शेट्टी की बहन शिल्पा शेट्टी ने भी इसे लेकर तजस्वी प्रकाश पर हमला बोला था।

विज्ञापन

क्या कहा था शिल्पा शेट्टी ने?
दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने बिग बॉस 15 के फिनाले से पहले तजस्वी प्रकाश की शमिता शेट्टी को 'आंटी' वाली टिप्पणी पर जवाब दिया था। उन्होंने इसे लेकर तजस्वी प्रकाश की आलोचना की थी। शिल्पा ने कहा कि एक महिला के लिए दूसरी महिला को नीचे खींचना एक 'कमजोरी का संकेत' था। उन्होंने कहा था कि वह इस तरह के व्यवहार की निंदा नहीं करती हैं।

क्या था पूरा मामला?
दरअसल, बिग बॉस 15 में एक टास्क के दौरान तेजस्वी ने शमिता का मजाक उड़ाया था। तजस्वी प्रकाश ने शमिता शेट्टी के लिए कहा था "चढ गई आंटी उसपे।" इसे लेकर शमिता की बहन शिल्पा शेट्टी ने पूछा था कि क्या शमिता 'आंटी' जैसी दिखती हैं। उन्होंने कहा "मेरा यह मानना है जब एक औरत दूसरी औरत को नीचा दिखने की कोशिश करे, वो मेरी बहन हो या कोई और हो, यह कमजोरी का संकेत है और मैं उस चीज को कभी समर्थन नहीं करुंगी। वहीं, तेजस्वी ने कहा है कि 'आंटी' की टिप्पणी मजाक में थी और जिसे गलत समझा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें