फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकिंग: शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा ने पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत, धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

Thu, 29 Jul 2021 11:44 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी अपनी मां सुनंदा के साथ - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की मां सुनंदा शेट्टी (Sunanda Shetty) ने एक शख्स से खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। जुहू पुलिस स्टेशन में ये शिकायत सुधाकर घारे नाम के शख्स के खिलाफ रायगढ़ जिला के कर्जत इलाके में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये है मामला
शिकायत दर्ज कराते हुए सुनंदा ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने 2019 से फरवरी 2020 के बीच सुधाकर नाम के शख्स से कर्जत से एक जमीन का सौदा किया था। उस समय वो जमीन उसकी है ऐसा बताकर उसने फर्जी दस्तावेज के सहारे मुझे वो जमीन बेचा। मैंने इसके लिए 1 करोड़ 60 लाख कीमत अदा की। इस बात की जानकारी जब मुझे मिली तो मैंने इस बारे में सुधाकर से बात की।इसपर उसने कहा की वो एक पॉलिटिकल पार्टी के नेता का नजदीकी है।



इस बाबत सुधाकर पर आइपीसी की धारा 406, 409, 420, 462, 467, 468, 471, and 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

आपको बता दें, शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों न्यायिक हिरासत में हैं। उनपर एडल्ट वीडियो बनाकर पैसा कमाने का आरोप लगा है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें