सर्दी भगाने के लिए आग का सहारा
एक वीडियो में शिल्पा ने आग का सहारा के रही हैं तो वहीं दूसरे वीडियो में वो अपने फूड का आनंद लेती हुईं नजर आ रही है। एक वीडियो में उनकी बेटी मौसम का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं। अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा ‘धर्मशाला डायरी’। शिल्पा जिस होटल में रुकी हुई हैं वहां का नजारा इन तस्वीरों में बहुत ही खूबसूरत लग रहा है।
भाई दूज का वीडियो किया था साझा
कल भाईदूज के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उनके बच्चे भाईदूज मनाते हुए एक जैसे कपड़ों में नजर आ रहे थे। इस वीडियो को साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा, ‘भाई बहन के रिश्ते को कभी नहीं समझाया जा सकता। समीशा और उनके पाजी, वियान राज की ओर से आप सभी को भाई दूज की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!"
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा का हुआ सोशल मीडिया डिलीट
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा सोशल मीडिया से दूर हो गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट को डिलीट कर दिये हैं। गौरतलब है कि राज कुंद्रा इसी साल जुलाई में पोर्न से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किए गए थे। अब उन्होंने इंस्टाग्राम और ट्विटर से दूरी बनाते हुए अपने अकाउंट हटा दिये हैं। जब तक राज कुंद्रा का नाम पोर्न केस में नहीं आया था उस वक्त तक वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे।