निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस ने मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब जीता है। ब्यूटी क्वीन ने इतिहास रच दिया, क्योंकि वह मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली अपने देश की पहली महिला हैं। 72वां मिस यूनिवर्स कार्यक्रम अल साल्वाडोर के सैन साल्वाडोर में जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना में हुआ। 19 नवंबर को अल साल्वाडोर के सैन साल्वाडोर में जोस एडॉल्फ पिनेडा एरिना में हुए एक भव्य कार्यक्रम में भारत की श्वेता शारदा को हराकर शेन्निस पलासियोस को मिस यूनिवर्स 2023 खिताब का विजेता घोषित किया गया।