शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को अपने वीडियो में दीदी के रूप में संबोधित किया है। दरअसल, राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में फंसने के बाद शिल्पा शेट्टी का कहना था कि वो अपने पति के बारे में नहीं जानती थीं। शिल्पा ने पुलिस से कहा था कि उन्हें राज कुंद्रा की गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि वह बहुत व्यस्त थी। शिल्पा के बयान पर रिएक्ट करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने कटाक्ष किया है। शर्लिन ने कहा, दीदी को कोई जानकरी नहीं थी, ऐसा हो सकता है? दीदी को अपने पति राज की चल-अचल संपत्ति के बारे में पता न हो, क्या यह संभव है?
शर्लिन का कहना है कि दीदी का यह भी कहना है कि उन्हें पति की चल और अचल संपत्ति की भी जानकारी नहीं है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है इसका अनुमान आप खुद ही लगा सकते हैं। वैसे इसे क्या कहते हैं येड़ा बनकर पेड़ा खाना। शिल्पा ने मुंबई पुलिस को सूचित किया था कि वह अपने पति राज कुंद्रा की पोर्न ऐप या अन्य गतिविधियों के बारे में नहीं जानती, क्योंकि वह अपने काम में बहुत व्यस्त थी। उन्होंने आगे पुलिस को बताया था कि राज ने अप्रैल 2015 के आसपास वियान इंडस्ट्रीज लिमिटेड को लॉन्च किया था और वह जुलाई 2020 तक बोर्ड में थी। आपको बता दें कि राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी रैकेट मामले में हिरासत में है।