फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shekhar Kapur: क्लासिक हिट 'मासूम' का सीक्वल लेकर आ रहे हैं शेखर कपूर, स्क्रिप्ट पर काम हुआ शुरू

Tue, 06 Jun 2023 04:59 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय सिनेमा के शानदार डायरेक्टर्स में से एक शेखर कपूर नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजिमी स्टारर फिल्म 'मासूम' का सीक्वल लेकर जल्द आनेवाले हैं।

विज्ञापन
शेखर कपूर फिल्म मासूम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सिनेमा में अगर आप शानदार निर्देशकों की बात करते हैं तो एक नाम डायरेक्टर शेखर कपूर का भी आता है। शेखर फिल्मों में अपने एक्सपेरिमेंट करने की क्षमता को सिल्वर स्क्रीन पर पेश करना अच्छी तरह जानते हैं। शेखर कपूर जिनकी फिल्म 'व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट' की सफलता के बाद जल्द ही भारतीय सिनेमा में दोबारा निर्देशन की कमान संभालने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि साल 1983 में आई फिल्म मासूम शेखर कपूर की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म थी। मासूम दर्शकों को इतनी पसंद आई कि रिलीज के कुछ दिनों में ही इसे कल्ट फिल्म का टैग दे दिया गया। सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, 'शेखर कपूर काफी सफलतापूर्वक फिल्म मासूम के सीक्वल 'मासूम...द न्यू जनरेशन' की स्क्रिप्ट का निर्माण कर रहे हैं। यह फिल्म कल्ट क्लासिक 'मासूम' का सीक्वल होगा। शेखर जल्द ही इस फिल्म की घोषणा कर सकते हैं। हाल ही में शेखर कपूर भारत में थे और अपकमिंग फिल्म के तैयारी कर रहे हैं।'

फिल्म मासूम - फोटो : Social Media
शेखर कपूर द्वारा निर्देशित 'मासूम' 21 अक्टूबर 1983 को रिलीज हुई थी उसे बड़े पर्दे पर उतरते ही भारतीय सिनेमा में कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला था। इतना ही नहीं शेखर की 'क्वीन' और 'मिस्टर इंडिया' जैसी फिल्मों ने भी इंडियन सिनेमा पर एक अलग ही छाप छोड़ी है, जिन्हें लोग आज भी उतना ही पसंद करते हैं।

शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म मासूम की कहानी की बात करे तो, 'मासूम' में इंदु और डीके की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी दो बेटियां पिंकी और मिन्नी के साथ दिल्ली में रहते हैं। इस बीच डीके को खबर मिलती है कि उसका एक बेटा राहुल भी है, जो उसे शादी के बाद अफेयर से हुआ था। राहुल के आ जाने से डीके और उसके खुशहाल परिवार की शांति भंग हो जाती है, क्योंकि डीके राहुल को अपने घर दिल्ली ले आता है।

यह भी पढ़ें: छोटे शहरों पर बनी इन फिल्मों ने जीता लोगों का दिल, टिकट खिड़की पर भी हुई जमकर कमाई
विज्ञापन

शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
डायरेक्टर शेखर कपूर के बारे में बात करे तो उन्हें भारत में ही नहीं बल्कि इंटरनैशनल स्टेज पर भी 'एलिज़ाबेथ' और 'एलिज़ाबेथ: द गोल्डन ऐज' जैसी फिल्मों से सिनेमा का लैंडस्केप ही बदलकर रख दिया। और इतना ही नहीं सिनेमा के प्रति अपनी कला और निष्ठा के कारण सिनेमा का सबसे बड़ा अवॉर्ड ऑस्कर भी अपने नाम किया। शेखर ने केट ब्लैंचेट, एडी रेडमायने और हीथ लेजर जैसे दिग्गजों के साथ भी उम्दा काम किया है।

यह भी पढ़ें: फिल्म '695' को मिला राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव का समर्थन, निर्माताओं के लिए साबित हुए संजीवनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें