फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sheezan Khan: जेल से बाहर आने के बाद पटरी पर लौटने लगी शीजान की जिंदगी, बहनों के साथ इफ्तार पार्टी में आए नजर

Sun, 16 Apr 2023 01:49 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तस्वीरों में शीजान को पठानी कुर्ता पहने देखा जा सकता है। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन मेे लिखा, ''पठानी के लिए मेरा प्यार हमेशा बरकरार रहेगा। अभी के लिए यही मेरा लुक है।''
विज्ञापन
शीजान खान, फलक नाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल से बाहर आने के बाद टीवी एक्टर शीजान खान की जिंदगी अब वापस पटरी पर लौटती दिख रही है। हाल ही में वह अपनी बहनों के साथ रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। इसकी झलक अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में अभिनेता अपनी बहन फलक और शफक नाज के साथ नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Zeenat Aman: 'लोग वेस्टर्न ग्लैम से जोड़ते हैं, लेकिन मैं दिल से देसी हूं', अपनी छवि पर खुलकर बोलीं जीनत अमान
विज्ञापन

इफ्तार पार्टी में नजर आए शीजान

शीजान खान ने अपने इफ्तार सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने अपने परिवार के साथ मस्ती भरे कुछ अच्छे पल साझा किए। तस्वीरों में शीजान को पठानी कुर्ता पहने देखा जा सकता है। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन मेे लिखा, ''पठानी के लिए मेरा प्यार हमेशा बरकरार रहेगा। अभी के लिए यही मेरा लुक है।'' इसके अलावा अभिनेता ने अपनी एक और तस्वीर साझा की है जिसमें वह काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीर में शीजान अपने बड़े बालों को बांधे हुए और सनग्लास लगाए हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Shriya Saran: आठ महीने की बेटी को घर छोड़कर शूटिंग पर जाती थीं श्रिया सरन, अब छलका दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत पर बाहर हैं अभिनेता

बता दें, तुनिशा शर्मा ने अपने शो 'अली बाबा दास्तान ए काबुल' के सेट पर सुसाइड कर लिया था। अभिनेत्री महज 20 साल की थीं। उनके निधन के बाद तुनिशा की मां ने अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके तहत पुलिस ने अभिनेता को धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया था। शीजान को कई महीनों बाद वसई कोर्ट ने एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें