धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के चाहने वालों की कमी नहीं है। कोई उनके अभिनय का दीवाना है तो कोई खूबसूरती और डांस का। माधुरी दीक्षित की फैन लिस्ट में शारवरी वाघ का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री शारवरी वाघ पहली बार यश राज फिल्म्स की 'बंटी और बबली 2' में नजर आईं थीं। वह बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री हैं। हाल ही में शारवरी की मुलाकात माधुरी दीक्षित से हुई। शारवरी ने माधुरी दीक्षित की दिल खोलकर तारीफ की और साथ ही बताया कि वह बचपन से उनकी जबर्दस्त फैन रही हैं।
ऐसा रहा माधुरी से मुलाकात का अनुभव
इवेंट के दौरान शारवरी को माधुरी दीक्षित के साथ बैठने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि वह बचपन से माधुरी दीक्षित की फैन रही हैं और उनकी फिल्में देखकर बड़ी हुई हैं। वह उन्हें अपना आदर्श मानती हैं। इतना ही नहीं, माधुरी दीक्षित के डांस से प्रभावित होकर ही उन्होंने अपनी कथक क्लास शुरू की थीं। शारवरी ने हाल ही में इवेंट में माधुरी दीक्षित से मुलाकात का अनुभव बताया।
Tiger 3 Advance Booking: दिल्ली एनसीआर ने मुंबई को पछाड़ा, इन शहरों में हो रही ‘टाइगर 3’ की ताबड़तोड़ बुकिंग
बोलीं- ऐसा लगा सपना सच हुआ
शारवरी ने कहा कि माधुरी दीक्षित परफेक्ट बॉलीवुड हीरोइन का एक उदाहरण हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैं उनकी फिल्में देखकर बड़ी हुई हैं और मैंने उनकी सभी फिल्में देखीं। मैं फिल्में देखने के बाद जब घर लौटती तो उनके गानों पर किए गए डांस के हर स्टेप को करने की कोशिश करती थी'। शारवरी ने कहा कि जब उन्हें इवेंट में माधुरी दीक्षित के साथ बैठने का मौका मिला तो यह उनके लिए एक सपना सच होने जैसा था। सबसे मजेदार रहा मराठी में बात करना।
The Railway Men: द रेलवे मेन का ट्रेलर रिलीज, रूह कंपा देगी भोपाल गैस त्रासदी की कहानी, शिव रवैल ने किया कमाल
रह चुकी हैं असिस्टेंट डायरेक्टर
शारवरी का कहना है कि माधुरी दीक्षित से सीखने के लिए काफी कुछ है। उन्होंने आगे कहा, 'मैंने काफी हिम्मत जुटाकर उनसे सेल्फी के लिए कहा। मेरे हाथ कांप रहे थे, हालांकि मैं मुस्कुरा रही थी'। बता दें कि शारवरी अभिनय की दुनिया में आने से पहले 'प्यार का पंचनामा', 'बाजीराव मस्तानी', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुकी हैं।
Bigbang G-Dragon: नशीली दवा मामले में पुलिस पूछताछ के लिए पहुंचे जी-ड्रैगन, मीडिया से रूबरू होकर दिया ये बयान