60 और 70 के दशक की खूबसूरत और दमदार अभिनेत्रियों में से एक शर्मिला टैगोर ने हाल ही में एक बार फिर से अमृता सिंह के बारे में बात की है। उन्होंने हाल ही में अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में अमृता सिंह को लेकर बात की है। केबीसी के 15वें सीजन के आखिरी एपिसोड में शर्मिला टैगोर और सारा अली खान मंच की शोभा बढ़ाने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान शर्मिला ने अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से भी साझा किए। इसके साथ ही उन्होंने अपने पोते इब्राहिम अली खान के बारे में भी बात की।
शर्मिला टैगोर ने कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर अमृता सिंह और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के जन्म से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। इब्राहिम का जन्म 2001 में हुआ था। शर्मिला ने खुलासा किया कि उनके जन्म के समय उन्होंने अमृता को सोने की एक जोड़ी बालियां उपहार में दी थीं। अभिनेत्री ने कहा, 'जब इब्राहिम का जन्म हुआ, तो मैंने अपनी बालियां, जो मैंने अपनी शादी में पहनी थीं, वह अमृता को दे दीं, क्योंकि जब इब्राहिम बड़े होंगे, तो यह उनकी पत्नी के लिए होगीं।'
एक-दूजे के हुए आयरा-नूपुर, शादी का वीडियो आया सामने
अमिताभ बच्चन से सवाल करते हुए शर्मिला ने कहा, 'अंदाजा लगाओ उन बालियों को किसने लिया है?' इसके बाद बिग बी सोच में पड़ गए और उन्होंने उनकी पोती सारा अली खान का नाम लिया। इस पर शर्मिला टैगोर और सारा अली खान ने सिर हिलाते हुए इसबात की पुष्टि की। शर्मिला ने आगे कहा, 'जैसे इब्राहिम का इससे कोई लेना-देना ही नहीं है। यह कैसे संभव है?' इस बात पर तीनों हंसने लगे।
सैफ अली खान और अमृता सिंह ने 1991 में शादी की थीं, लेकिन 2004 में दोनों अलग हो गए थे। पिछले कुछ सालों में सैफ ने अपने बच्चों सारा और इब्राहिम के साथ अच्छा समय बिताया है। अब सैफ अक्सर सारा और इब्राहिम के साथ नजर आते हैं। इसके अलावा सैफ-अमृता के दोनों बच्चे भी करीना कपूर और उनके बेटों, तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ जन्मदिन, रक्षा बंधन और दिवाली जैसे बड़े कार्यक्रमों में भी शामिल होते हैं।
रामायण में रावण का किरदार निभाएंगे यश! AI ने बनाईं तस्वीरें