फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jolly LLB 3: अक्षय-अरशद की 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग!

Wed, 03 Jan 2024 08:44 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अक्षय कुमार, अरशद वारसी - फोटो : social media
विज्ञापन
अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर 'जॉली एलएलबी' के पहले और दूसरे भाग को दर्शकों और समीक्षकों का भरपूर प्यार मिला था। इन दोनों भागों की सफलता के बाद, मेकर्स ने फिल्म के तीसरे पार्ट का एलान कर दिया था, जिस दिन से 'जॉली एलएलबी 3' का एलान हुआ है, उसी दिन से फैंस इसकी हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग और रिलीज डेट को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है।
विज्ञापन


मई में शुरू होगी शूटिंग!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग इस साल मई में शुरू होगी। वहीं, इस फिल्म की रिलीज से जुड़ा अपडेट भी आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि निर्माता इस फिल्म को वर्ष 2025 में सिनेमाघरों तक पहुंचाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: Ira Nupur Wedding: आयरा से शादी करने के लिए जॉगिंग करते हुए ताज एंड्स पहुंचे नूपुर, वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन


सौरभ शुक्ला करेंगे निर्देशन 
पहले पार्ट में वकील बने अरशद वारसी और दूसरे भाग में जॉली का किरदार निभाने वाले अक्षय कुमार 'जॉली एलएलबी 3' के लिए एक साथ आने वाले हैं। ऐसे में दर्शकों को फिल्म में मनोरंजन का डबल डोज मिलने वाला है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन सौरभ शुक्ला करेंगे। 
विज्ञापन


इस फिल्म में आएंगे नजर 
बता दें, सौरभ शुक्ला ने पहले दो भागों में न्यायमूर्ति सुंदरलाल त्रिपाठी की भूमिका निभाई थी। 'जॉली एलएलबी 3' के अलावा अरशद वारसी और अक्षय कुमार, 'वेलकम टू द जंगल' में भी साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय और अरशद के अलावा संजय दत्त, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। वहीं, दोनों अभिनेताओं को आखिरी बार 'बच्चन पांडे' में एक साथ देखा गया था।

यह भी पढ़ें: Dipika Chikhlia Interview: एक दिन पहले ही अयोध्या पहुंच जाएंगी ‘सीता’, बोलीं, मनोरंजन के लिए मत बनाइए ‘रामायण’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें