आइटम सॉन्ग करने को लेकर करीना कपूर और उनकी सास शर्मिला टैगोर में ठन गयी है। शर्मिला बातों-बातों में कह चुकी हैं कि करीना अब शाही परिवार की बेगम हैं और उन्हें वैसे ही किरदार चुनने चाहिए जो उनकी और परिवार की इमेज को शूट करें। उधर करीना ने कहा है कि वह आइटम सॉन्ग करती रहेंगी।
शादी के बाद करीना कपूर पर रोल को लेकर पाबंदियां लगनी शुरू हो गयी हैं। सूत्रों के अनुसार करीना के शौहर सैफ अली खान को इस बात से आपत्ति नहीं है कि करीना कैसे रोल कर रही हैं, लेकिन उनकी सास शर्मिला टैगोर इस मसले को लेकर गंभीर हैं। वह चाहती हैं कि करीना फिल्में तो करती रहें पर वह दोहरे अर्थों वाले आयटम सॉन्ग न करें।
अपने एक बयान में श्ार्मिला ने कहा था कि करीना कपूर अभिनेत्री होने के साथ पटौदी परिवार की बेगम हैं। उन्हें उस रोल में भी फिट बैठना है। हालांकि सैफ अली खान यह बात कहते रहे हैं कि वह न तो अपनी पत्नी करीना और न ही अपनी बहन सोहा पर फिल्में चुनने या न चुनने का कोई दबाव बनाते हैं। अब देखना यह है कि बातों ही बातों पर शर्मिला द्वारा करीना पर बनाया गया यह दबाव कितना काम करता है।