फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आईपीएल का इस्तेमाल करेंगे शाहरुख

Sat, 25 May 2013 01:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स भले ही आईपीएल से बाहर हो गयी हो लेकिन शाहरुख अब कोलकाता के होम ग्राउंड इडेन गॉर्डन का इस्तेमाल अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए करेंगे।
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेता और आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मालिक शाहरुख खान फाइनल मैच के दौरान 'एक्स्ट्रा इनिंग्स टी20' में अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का प्रचार करेंगे। वह मैदान पर भी दिख सकते हैं।

शाहरुख इन दिनों सेट मैक्स पर प्रसारित होने वाली इसी फिल्म से संबंधित एक विज्ञापन में नजर आ रहे हैं तथा दर्शकों से खुद को व्यक्त करने की अपील कर रहे हैं। इसकी पृष्ठभूमि में रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का टाइटिल ट्रैक सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन


शाहरुख ने इस विज्ञापन में कहा कि आईपीएल का फाइनल मैच मेरे साथ देखिए और खुद को पेश कीजिए। रविवार को फाइनल के दौरान फिल्म की आधिकारिक झलकियां भी जारी की जाएंगी।
विज्ञापन


'चेन्नई एक्सप्रेस' में दीपिका पादुकोण, शाहरुख की नायिका बनी हैं। यह फिल्म आठ अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म से शाहरुख को बड़ी उम्मीदें हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें