फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान से रिश्ते पर शाहरुख के 5 बड़े खुलासे

Mon, 19 Aug 2013 04:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई की रोजा इफ्तार पार्टी में सलमान और शाहरुख मिले थे। इसके बाद कई सारे सवाल शाहरुख और सलमान दोनों के गले पड़ गए थे। शाहरुख ने एक टीवी चैनल में दिए लंबे इंटरव्यू में सलमान के साथ अपने रिश्तों से जुड़े पांच नए खुलासे किए हैं।
विज्ञापन


इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा कि अब हम और सलमान दोनों ही मेच्योर हो गए हैं। इस तरह की चीजें हमारे लिए अब मायने नहीं रखती हैं। हालांकि इस पूरे मसले पर सलमान अभी भी खामोश हैं।

आज भी बरकार है प्यार और अपनापन

शाहरुख ने कहा कि वह फिल्म इंड्रस्ट्री में आए तो सलमान के परिवार से बहुत अपनापन और प्यार मिला। जो आज तक बना हुआ है। सलीम अंकल, सलमा आंटी, सलमान के भाई व बहन सब मुझे बहुत प्यारे हैं। मैं किसी का प्यार नहीं भुला सकता। आज भी कहीं भी मिलते हैं तो काफी घुलमिल जाते हैं।
विज्ञापन


बात नहीं करते सलमान

शाहरुख का कहना है कि सलमान कहीं भी मिलते हैं तो बात नहीं करते। उनका पूरा परिवार पहले की तरह ही बातचीत करता है लेकिन मुझमें और सलमान में बात नहीं होती। सलमान बातचीत नहीं करते और समझदारी इसी में हैं।

एक दूसरे के बारे में सोचते हैं केवल अच्छा

उन्होंने कहा कि 2008 में जो झगड़ा हुआ था उसको लेकर दिल में अब कोई खटास नहीं हैं पर अब वह पहली वाली बात नहीं रह गई। शाहरुख ने कहा कि मैं भी सलमान से बहुत प्यार करता हूं और वह भी मुझसे बहुत प्यार करता है। हम दोनों एकदूसरे के बारे में न तो बुरा सोचते हैं और न ही बुरा बोलते हैं।

बुरा नहीं बोलेंगे

शाहरुख ने कहा कि सलमान की खासियत यह है कि वह कभी भी मेरे बारे में बुरा नहीं बोलेंगे। आप कभी भी यह आजमाकर देख सकते हैं। अकेले में भी दोनों से एक दूसरे के बारे में पूछकर।

मजाक नहीं सेंस ऑफ ह्यूमर है ये

कई फिल्मी कार्यक्रमों में सलमान का मजाक बनाने पर शाहरुख ने कहा कि मेरा और सलमान दोनों का सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का है। न मेरे मजाक से वह बुरा मानता है न उसके मजाक से मैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें