श्रीदेवी भले ही बोनी कपूर की हो गई हों लेकिन बोनी कपूर की पहली शादी से हुए अर्जुन कपूर के साथ उनकी दूरियां अभी भी बनी हुई हैं। तभी तो श्रीदेवी की 50 वीं वर्षगांठ पर आयोजित पार्टी को अर्जुन ने अटेंड नहीं किया।
सब जानते हैं कि बोनी से श्रीदेवी की शादी कपूर परिवार को रास नहीं आई थी। खुद अनिल कपूर भी इस शादी के खिलाफ थे। उनको पसंद नहीं आया था कि उनकी भाभी मोना (अर्जुन कपूर की मां) का घर तोड़कर श्रीदेवी उनके भाई बोनी की जिंदगी में आएं।
समय के साथ सब कुछ बदल चुका है। अब पूरा परिवार श्रीदेवी को घर की बहू की तरह देखता है। खुद अनिल कपूर श्रीदेवी के साथ कई कार्यक्रमों में नजर आ चुके हैं। श्रीदेवी की बर्थडे पार्टी में वह अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए थे।
लेकिन शायद अर्जुन के दिल में खटास अभी भी है सार्वजनिक स्थल पर वह कभी श्रीदेवी का जिक्र नहीं करते और अब तो उनकी बर्थडे पार्टी से भी वह नदारद रहे।
ऐसा आमतौर पर देखा गया है कि श्रीदेवी सार्वजनिक जगहों पर अर्जुन कपूर की और अर्जुन कपूर, श्रीदेवी की बात करने से बचते हैं। इस मसले पर दोनों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।