एनसीबी की सतर्कता टीम ने जांच में विभाग के सात-आठ अधिकारियों के खिलाफ गंभीर सतर्कता चूक और अनियमितता पाई है। जांच के दौरान टीम ने 65 गवाहों से पूछताछ कर उनके बयान रिकॉर्ड किए हैं।
आर्यन खान ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की विभागीय जांच में बहुत सी खामियां पाई गई हैं। इस रिपोर्ट में कई अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जिन अधिकारियों के नाम इस रिपोर्ट में शामिल है उनमें से कई अन्य एजेंसियों में जा चुके हैं। वहीं, कई अभी भी एनसीबी से जुड़े हैं। जानकारी के मुताबिक इस केस में अधिकारियों पर कार्रवाई के सिफारिश की गई है।
एनसीबी की सतर्कता टीम ने जांच में विभाग के सात-आठ अधिकारियों के खिलाफ गंभीर सतर्कता चूक और अनियमितता पाई है। जांच के दौरान टीम ने 65 गवाहों से पूछताछ कर उनके बयान रिकॉर्ड किए हैं। इन सभी गवाहों के बयान को कैमरे पर रिकॉर्ड किया गया है। साथ ही विजिलेंस टीम ने जबरन वसूली की जांच करने के लिए शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी का बयान भी दर्ज किया है। हालांकि टीम को वसूली का कोई सबूत नहीं मिला है। Doctor G Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस असफल साबित हो रही डॉक्टर जी, पांचवें दिन कमाए इतने करोड़
गौरतलब है कि मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर एनसीबी ने 2 अक्तूबर 2021 में अचानक रेड कर दी थी। इस दौरान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी गिरफ्तार किया गया था। कई दिनों तक जेल में रहने के बाद आर्यन को जमानत मिल सकी थी। हाल ही में गौरी खान ने भी इस मामले पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि जिस दौर से हम गुजर रहे हैं उससे बुरा कुछ भी नहीं हो सकता, लेकिन एक परिवार के रूप में हम हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े हैं। Viral Video: एफिल टावर के सामने शख्स ने 'शाहरुख स्टाइल' में किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, वायरल हुआ वीडियो