शाहरुख के गाने पर किया जबरदस्त डांस
यह वीडियो एक युवक का है जिसने इंटरनेट पर कहर बरपा दिया है। 44 सेकेंड के इस छोटे से क्लिप में एक शख्स शाहरुख खान के सुपरहिट गाने 'कोई मिल गया' पर थिरकते हुए अपने पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज करता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स के पीछे 'मैरी मी' लिखा हुआ है।
अगले साल रिलीज होगी पठान
बता दें कि शाहरुख खान ने अब तक कई हिंदी फिल्मों में रोमांटिक रोल निभाए हैं। उनकी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म से शाहरुख रातोंरात रोमांस के बादशाह बन गए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख अगले साल जनवरी में फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से वह चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।
दुखद: विनोद भानुशाली की मां जमनाबेन का निधन, पिछले डेढ़ साल से चल रही थीं बीमार