फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मिस्टर KKR.. दिखाएंगे बेटा..’, BCCI के फैसले के बाद भी शाहरुख पर इल्जाम क्यों? कुछ साथ में तो कुछ विराेध में

Sat, 03 Jan 2026 04:27 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shahrukh Khan Controversy: आईपीएल 2026 को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अपनी टीम केकेआर में पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने और अब छोड़ने के बाद भी शाहरुख खान का नाम विवादों में हैं। जानिए क्या है मामला…
विज्ञापन
विवाद में आए शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने के चलते केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) टीम विवादों में है। मामले को लेकर कई कथावाचक और राजनेताओं ने टीम के मालिक शाहरुख खान पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन

हालांकि, शनिवार को बीसीसीआई का निर्देश मानकर केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया। इसके बावजूद अब भी कई लोगा शाहरुख के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं कुछ ने शाहरुख का समर्थन भी किया है। जानिए मामले पर अब तक किसने क्या कहा?

शाहरुख कैसे गद्दार हो गया?
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मौलाना साजिद रशीदी ने कहा- ‘बीसीसीआई को यह फैसला पहले लेना चाहिए था। जिस वक्त शाहरुख ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदा था उस वक्त भी बीसीसीआई को पता था कि बांग्लादेश में हिंदुओ की हत्या हो रही है। उस वक्त खिलाड़ी खरीदने दिया गया, बाद में उस पर विवाद किया गया और फिर उसे वापस किया गया। 
विज्ञापन

यह दो धर्माें में नफरत फैलाने वाले काम है। कई लोग शाहरुख को गद्दार बता रहे। वाे गद्दार कैसे हुआ? बीसीसीआई ने उसे कभी मना नहीं किया तो उसने खरीद लिया। मेरे ख्याल से यह जानबूझकर रचा गया षडयंत्र है।’ 
 

यह खबर भी पढ़ेंः फैमिली के साथ विदेश से छुट्टियां मनाकर लौटे शाहरुख खान, यूजर्स ने किया ट्रोल; जानिए क्या है वजह?

विज्ञापन

मिस्टर केकेआर दिखाएंगे तुमको
वहीं कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा- 'मैं बीसीसीआई को इस फैसले के लिए धन्यवाद देता हूं पर इस पूरे मामले पर मिस्टर केकेआर को कोई बयान नहीं आया। जिस देश ने उनको हीरो बनाया है उन्होंने कोई बयान नहीं दिया। मिस्टर केकेआर दिखाएंगे बेटा कि कैसे सनातनी एक दूसरे की मदद कर सकते हैं। हमें किसी की जरूरत नहीं पर यह दर्द रहेगा कि मिस्टर केकेआर हिंदुओं के साथ खड़े नहीं।’
 

यह खबर भी पढ़ेंः ‘शाहरुख का कोई चरित्र नहीं, वो देशद्रोही हैं…’, देवकीनंदन ठाकुर के बाद अब इस कथावाचक ने साधा एक्टर पर निशाना

ये बातें बड़ी बचकानी हैं
मामले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा- ‘इस मामले पर कई लोगों ने शाहरुख को निशाना बनाया। मेरा ये कहना है कि शाहरुख अकेले केकेआर के मालिक तो हैं नहीं। वहीं सिर्फ उनकी टीम ने ही बांग्लादेशी खिलाड़ी पर पैसे नहीं लगाए। निलामी में दो और टीमों ने बोली लगाई थी पर मिला वो शाहरुख की टीम को। अब उस खिलाड़ी को निलामी में डालने का फैसला तो बीसीसीआई का है। अब एक खिलाड़ी को हटा देने से हमारा बदला तो पूरा नहीं हो गया। वहीं जो लोग कह रहे हैं कि यह सनातन की जीत है.. वो सब सुनकर बड़ा ही बचकाना लगता है।’
 

शाहरुख तो टीम बेहतर बना रहे थे
वहीं इस मामले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने कहा- ‘यह बीसीसीआई और केंद्र सरकार का फैसला है। बांग्लादेश में हिंदुओं की हालत देखकर लिया गया यह फैसला ठीक है पर हमें भी कई बातें समझना चाहिए। हालांकि, इस पूरे मामले में शाहरुख की कोई गलती नहीं है, वो तो सिर्फ अपनी टीम को बेहतर बनाने के लिए खिलाड़ी चुनने का काम कर रहे थे।’
 

यह सनातनियों की जीत 
इसी बीच भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा, 'बीसीसीआई ने जो निर्णय लिया है उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। ये भारत के सभी हिन्दुओं की जीत है, सनातनियों की जीत है। शाहरुख खान को समझ में आ गया है कि भारत में रहकर सनातनियों से पंगा लेना या सनातनियों के विरुद्ध चलना सही नहीं रहेगा। उन्हें समझ आ गया है कि देश के सैकड़ों करोड़ लोग सनातनी हैं, उन्होंने ही उन्हें शाहरुख खान बनाया है।'
 

क्या है पूरा विवाद
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल नीलामी में खरीदने पर लगातार विवाद हुआ। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 16 दिसंबर 2025 को अबुधाबी में आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी में मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में लेने पर केकेआर और उसके मालिक बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की जमकर आलोचना की गई थी। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी सामने आया और आखिरकार उसने केकेआर से मुस्तफिजुर को रिलीज करने कहा।

पूरी खबर यहां पढ़ेंः मुस्तफिजुर को लेकर विवाद क्यों?: शाहरुख को गद्दार कहने से बांग्लादेशी खिलाड़ी की IPL से छुट्टी तक, कब-क्या हुआ


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें