फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना का शिकार हुए आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी, अभिनेता ने वीडियो जारी कर बताया कैसी है हालत

Sat, 03 Jan 2026 04:04 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ashish Vidyarthi Road Accident: फिल्मों में अपनी खलनायक की भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेता आशीष विद्यार्थी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी भी हादसे का शिकार हुई हैं। जानिए अब कैसी है दोनों की हालत…
विज्ञापन
आशीष विद्यार्थी और पत्नी रूपाली बरुआ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फूड ब्लॉगर आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी रूपाली बरुआ बीती देर रात गुवाहाटी के जू रोड के पास एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यह घटना गीता नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले जू रोड पर स्थित गुवाहाटी एड्रेस होटल के सामने आधी रात के आसपास हुई।

मोटरसाइकिल से हुई टक्कर

विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि चांदमारी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने अभिनेता और उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों घायल हो गए। जबकि मोटरसाइकिल सवार को भी गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही गीता नगर पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल मोटरसाइकिल सवार को इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया। वहीं अभिनेता और उनकी पत्नी रूपाली को भी चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।

खाना खाकर सड़क पार कर रहे थे कपल
वहीं इस मामले में सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि कपल जू तिनियाली के पास स्थित गुवाहाटी एड्रेस रेस्तरां में खाना खाने गए थे। वे वहां से खाना खाने के बाद बाहर निकले थे और सड़क पार कर रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। अचानक से तेज रफ्तार एवेंजर मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी।

आशीष विद्यार्थी ने वीडियो जारी कर बताया हाल

विज्ञापन

इस घटना के बाद आशीष विद्यार्थी ने अपने फैंस और शुभचिंतकों के लिए एक वीडियो जारी कर खुद के ठीक होने की जानकारी दी है। वीडियो में उन्होंने कहा, ‘रूपाली और मैं सड़क पार कर रहे थे तभी एक बाइक ने हमें टक्कर मार दी। हम दोनों ठीक हैं। रूपाली की निगरानी की जा रही है और सब ठीक है। मुझे मामूली चोट आई है और मैं बिल्कुल ठीक हूं।’ अभिनेता ने लोगों से इस घटना को सनसनीखेज न बनाने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी बताया कि घायल बाइकर को होश आ गया है और उन्होंने उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना व्यक्त की। इमरजेंसी में एम्प्लॉय ने हमारी बहुत अच्छी देखभाल की है। आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
 




फूड व्लॉगर बन गए हैं आशीष
कई फिल्मों में अपने लंबे करियर के अलावा आशीष विद्यार्थी ने हाल ही में एक फूड और ट्रैवल व्लॉगर के रूप में लोकप्रियता हासिल की है। असम और पूर्वोत्तर के यात्रा और व्यंजनों पर आधारित उनके यूट्यूब चैनल के वर्तमान में लगभग 24 लाख सब्सक्राइबर हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें