बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके साथ ही वह ट्विटर पर लगातार एक्टिव हैं। 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान शाहरुख अपने फैंस के साथ लगातार बात करते हैं। फैंस पर 'पठान' का क्रेज भी खूब चढ़ा हुआ है। शाहरुख अपनी फिल्म के लिए भी ट्विटर पर एक्टिव रहते हैं। इस बीच शाहरुख ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में हॉलीवुड की एक फिल्म 'गट्टाका' की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को अपनी सफलता का मंत्र भी दिया है।