फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: 'पठान' की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बीच शाहरुख ने फैंस को दिया सफलता का मंत्र, कहा- आगे बढ़ने के लिए..

Fri, 27 Jan 2023 05:00 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में हॉलीवुड की एक फिल्म 'गट्टाका' की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को अपनी सफलता का मंत्र भी दिया है।
विज्ञापन
पठान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके साथ ही वह ट्विटर पर लगातार एक्टिव हैं। 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान शाहरुख अपने फैंस के साथ लगातार बात करते हैं। फैंस पर 'पठान' का क्रेज भी खूब चढ़ा हुआ है। शाहरुख अपनी फिल्म के लिए भी ट्विटर पर एक्टिव रहते हैं। इस बीच शाहरुख ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में हॉलीवुड की एक फिल्म 'गट्टाका' की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को अपनी सफलता का मंत्र भी दिया है।

विज्ञापन

पठान - फोटो : social media
शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से हॉलीवुड फिल्म 'गट्टाका' की एक लाइन लिखी। शाहरुख खान ने ट्वीट किया, 'गट्टाका फिल्म। मैंने वापस तैरने के लिए कुछ भी नहीं बचाया। मुझे लगता है कि जिंदगी भी थोड़ी सी ऐसी ही है। आप अपनी वापसी की योजना बनाने के लिए नहीं बने हैं। आप आगे बढ़ने के लिए हैं। वापस मत आओ। जो तुमने शुरू किया था, उसे पूरा करने की कोशिश करो। एक 57 साल के व्यक्ति की सलाह।'



Pathaan: कोल्ड ड्रिंक को लेकर आपस में भिड़े 'पठान' देखने पहुंचे फैंस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान का यह तेजी से वायरल हो रहा है। भले ही इस ट्वीट में शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'पठान' का जिक्र न किया हो, लेकिन फैंस उनके इसी ट्वीट में लिखी बातों को 'पठान' की सफलता के साथ जोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख के ट्वीट को फैंस जमकर लाइक्स और कॉमेंट्स कर रहे हैं और उनके लिखे शब्दों की तारीफ कर रहे हैं।

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने गुस्से में फेंक दिया फैन का मोबाइल? यूजर्स बोले- और बनो इनके दीवाने
विज्ञापन

फिल्म पठान - फोटो : social media
इन दिनों हर तरफ शाहरुख खान ही छाए हुए हैं। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पठान' रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही हैं। एक तरफ 'पठान' की बंपर कमाई हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म को लेकर कई जगह विरोध प्रदर्शन भी जारी हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म में दर्शकों का सलमान खान का कैमियो भी खूब पसंद आया है।

Pathaan: पठान देखने के लिए कहीं हो रही मार तो कहीं फैंस टिकट के लिए 10 हजार देने को तैयार, देखें वायरल वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें