मॉडल की पूरी हुई 'मन्नत'
नवप्रीत कौर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने मन्नत में अभिनेता के परिवार के साथ बिताए पलों को कैद कर फैंस के साथ साझा किया। पहली तस्वीर में मॉडल शाहरुख खान के साथ नजर आ रही हैं, जिसमें दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं। साथ ही मॉडल ने अबराम के साथ की गई मस्ती और पिज्जा की तस्वीर साझा की, जो खुद शाहरुख ने बनाया था।
Honey Singh: हनी सिंह को पसंद नहीं आया शहनाज का ट्रांसफॉर्मेशन! एक्ट्रेस के लुक को लेकर कही यह बात
मॉडल ने जाहिर की खुशी
इन तस्वीरों को साझा करते हुए मॉडल ने कैप्शन में लिखा कि मैंने खुद से वादा किया था कि मैं इसे कभी पोस्ट नहीं करूंगी, लेकिन मेरे लिए ये यादें बहुत कीमती हैं तो इसे मैं इन्हें सिर्फ अपने तक नहीं रख सकती। मन्नत में मेरे जीवन के सबसे खास दिन के लिए मैं खुद को खुशनसीब महसूस कर रही हूं। किंग खान ने खुद पिज्जा बनाया और वह भी वेज, क्योंकि कुछ पंजाबी शाकाहारी भी होते हैं। जब तक मैं उनके घर पर थी, मुझे लगा कि मैं सपना देख रही हूं और जल्द ही मुझे कोई जगाने वाला है। मैंने खुद को शांत रखा, क्योंकि मैं खुशी से चिल्लाना नहीं चाहती थी।
Prabhu Deva: फिल्म लक्ष्य को लेकर प्रभु देवा ने किया खुसाला, ऋतिक संग इस गाने को एक घंटे में किया था तैयार
परिवार के साथ की मस्ती
मॉडल ने खुलासा किया कि उन्हें शाहरुख खान के साथ बात करके बहुत खुशी हुई। वह खुशी से फूले नहीं समा पा रही थीं। जब वह डिनर करने बैठीं तो पहले ही टुकड़े में ही उनका पेट भर गया, क्योंकि वह खुशी को पचा नहीं पा रही थीं। नवप्रीत ने बताया कि शाहरुख के बच्चों ने उनके साथ कैसा बर्ताव किया। मॉडल ने लिखा कि गौरी खान डार्लिंग हैं। अबराम उनके नए बेस्ट फ्रेंड बन चुके हैं। आर्यन की जिस तरह की एंग्री यंग मैन वाली छवि है, वह बिल्कुल उससे अलग हैं और बहुत ही प्यारे हैं। सुहाना खान बहुत खूबसूरत हैं। जब नवप्रीत मन्नत से जाने लगीं तो शाहरुख उन्हें छोड़ने के लिए बाहर तक आए।
Swara Bhaskar: शादी के बाद स्वरा ने परिवार संग मनाई पहली ईद, साझा की तस्वीरें तो जमकर हुईं ट्रोल