फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Singh: हनी सिंह को पसंद नहीं आया शहनाज का ट्रांसफॉर्मेशन! एक्ट्रेस के लुक को लेकर कही यह बात

Sun, 23 Apr 2023 06:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपनी कमबैक म्यूजिक एल्बम हनी सिंह 3.0 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हनी सिंह अपने म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन के लिए शहनाज गिल के टॉक शो में शामिल हुए।
विज्ञापन
हनी सिंह, शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहनाज गिल ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस दौरान वह पहली बार किसी हिंदी फिल्म में सलमान खान के साथ नजर आई हैं। हालांकि लोगों को यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई है। लेकिन अभिनेत्री अपने अभिनय को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों शहनाज अपने टॉक शो देसी वाइब्स को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उनके टॉक शो में यो यो हनी सिंह ने शिरकत की। इस दौरान हनी सिंह ने शहनाज गिल के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर बातचीत की। 
विज्ञापन


हनी सिंह के ट्रांसफॉर्मेशन पर पूछा सवाल
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपनी कमबैक म्यूजिक एल्बम हनी सिंह 3.0 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हनी सिंह अपने म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन के लिए शहनाज गिल के टॉक शो में शामिल हुए। इस दौरान हनी सिंह ने शहनाज गिल के तमाम सवालों के खुलकर जवाब दिए। इस दौरान शहनाज गिल ने रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सवाल पूछा। इस पर हनी सिंह ने बताया, 'मुझे अपना वजन कम करने और दोबारा से खुद को फिट कर शेप में आने में लगभग 2 साल का समय लग गया।'

इसे भी पढ़ें- Prabhu Deva: फिल्म लक्ष्य को लेकर प्रभु देवा ने किया खुसाला, ऋतिक संग इस गाने को एक घंटे में किया था तैयार
विज्ञापन


फैंस दे रहे शुभकामनाएं
इसके बाद हनी सिंह ने एक नजर शहनाज की ओर देखकर कहा कि आप पहले ज्यादा अच्छी लगती थीं। तो उन्होंने कहा मोटी। इसके जवाब में हनी सिंह ने कहा मोटी नहीं थोड़ी परी टाइप। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज की सलमान खान की इस फिल्म में एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है। फैंस बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर शहनाज गिल को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें