फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: शाहरुख के सुझाव पर हुआ था 'डार्लिंग्स' की स्क्रिप्ट में बदलाव, जसमीत के रीन ने किया खुलासा

Wed, 28 Dec 2022 07:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बता दें कि आलिया के साथ-साथ शाहरुख खान भी फिल्म 'डार्लिंग्स' के प्रोड्सर हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
शाहरुख खान-विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल आई आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' खूब पसंद की गई। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई। जसमीत के. रीन द्वारा निर्देशित इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट ने प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म की स्क्रिप्ट में शाहरुख खान ने भी एक सुझाव दिया। हाल ही में जसमीत के. रीन ने इस बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब शाहरुख के पास इसकी स्क्रिप्ट गई तो उनके पास बेहद मजेदार इनपुट थे।

विज्ञापन


जसमीत के रीन ने बताया कि शाहरुख खान ने सुझाव देते हुआ कहा, 'हमजा जो है, सेकेंड हाफ में उसको छोड़ना मत।' जसमीत ने आगे कहा कि हम ऐसा नहीं करने जा रहे थे, लेकिन शाहरुख खान के सुझाव के बाद हमजा के रोल को काफी कुछ करने को दिया गया। बता दें कि फिल्म में हमजा का किरदार एक्टर विजय वर्मा ने प्ले किया है। फिल्म में उन्होंने आलिया भट्ट के क्रूर पति की भूमिका अदा की है।
Bigg Boss 16: बिग बॉस में घरवालों को नए साल पर मिलेगा बड़ा गिफ्ट, परिवार के साथ बिता सकेंगे पूरा दिन
विज्ञापन


जसमीत के रीन ने आगे कहा कि शाहरुख खान की इस बात के बाद लगा कि यह एक महत्वपूर्ण इनपुट हो सकता है। ऐसे शख्स को कास्ट करना चाहिए, जो इसे कर सके। हमने हमजा के किरदार को विस्तार दिया और फिल्म में उसका असर भी दिखा। बता दें कि इस फिल्म में विजय वर्मा के अभिनय की खूब तारीफ हुई।
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने फिर साधा 'बेशरम रंग' पर निशाना, लिखी यह चेतावनी

बता दें कि आलिया के साथ-साथ शाहरुख खान भी इस फिल्म के प्रोड्सर हैं। एक बातचीत के दौरान अपने किरादर को लेकर विजय वर्मा ने कहा था कि शाहरुख खान का एम्पलॉय बनने पर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा था कि 'दस साल पहले इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद मैंने तमाम जोखिम लिए। मैं घर से भागकर आया था। मुंबई आना और यहां कुछ बनना आसान नहीं था। मुझसे कहा गया था कि 'तू शाहरुख खान नहीं है।' लेकिन शाहरुख खान ने इस फिल्म में मुझे रोजगार दिया। यह बड़ी बात है।'
Ponniyin Selvan 2: न्यू ईयर से पहले फैंस को मिला बड़ा तोहफा, पीएस-2 के दमदार टीजर के साथ सामने आई रिलीज डेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें