फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने फिर साधा 'बेशरम रंग' पर निशाना, लिखी यह चेतावनी

Wed, 28 Dec 2022 06:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में परोसी जाने वाली फूहड़ता'पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' जबरदस्त चर्चा में है। किंग खान के फैंस लंबे ब्रेक के बाद उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। मगर, अपनी रिलीज से पहले यह फिल्म अपने गाने 'बेशरम रंग' को लेकर जबरदस्त विवादों में है। इस गाने में केसरिया रंग की बिकिनी पहनने के लिए दीपिका पादुकोण को खूब ट्रोल किया गया। तमाम धार्मिक समूहों ने भी इस पर आपत्ति जताई है। इसके अलावा बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस गाने पर तंज कसा है। इन्हीं में से एक हैं विवेक अग्निहोत्री। 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक ने हाल ही में ट्विटर पर एक चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

Stephen Lang Exclusive: अवतार 2 के 70 वर्षीय विलेन ने बताया चुस्ती का राज, बोले, जब करने को कुछ न हो तो मैं..

विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में परोसी जाने वाली फूहड़ता पर निशाना साधा है। वीडियो में 'पठान' के 'बेशरम रंग' गाने की भी कुछ क्लिप्स हैं। इस वीडियो में दो वीडियो मर्ज हैं। एक तरफ गाने के दृश्य दिखाए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ एक टीनएज गर्ल गाने के प्रभावों पर चिंता व्यक्त करती नजर आ रही है।
विज्ञापन

Shekhar Suman: शेखर सुमन ने की सुशांत सिंह राजपूत का केस दोबारा खोलने की मांग, बोले- साजिश का पर्दाफाश...
विज्ञापन


विवेक अग्निहोत्री ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक बच्ची बॉलीवुड फिल्मों और ओटीटी के कंटेंट पर सवाल उठाती नजर आ रही है। साथ ही वह साफ-सुथरा कंटेंट पेश करने की अपील कर रही है। विवेक अग्निहोत्री ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'चेतावनी: यह वीडियो बॉलीवुड के खिलाफ है। अगर आप सेक्युलर हैं तो इसे न देखें।'


विवेक के इस ट्वीट पर तमाम यूजर्स उनका समर्थन करते दिख रहे हैं। यूजर्स कह रहे हैं कि 'एक बच्ची ने बहुत सही विषय उठाया है।' फिल्म 'पठान' की बात करें तो सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म आगामी 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसमें शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए शाहरुख करीब 5 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।
Bigg Boss 16: बिग बॉस में घरवालों को नए साल पर मिलेगा बड़ा गिफ्ट, परिवार के साथ बिता सकेंगे पूरा दिन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें