सेंसर बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि वह फिल्मों में लगभग न्यूड दिखने वाले बोल्ड और किस सीन पर पांबदी लगाने जा रहा है। सेंसर बोर्ड इस बात से खफा है कि पिछले कुछ समय से उसके द्वारा दिए गए निर्देशों को नहीं माना गया है।
कुछ फिल्मों में सेंसर ने दृश्यों को धुंधला करने की बात कही थी लेकिन बाद में जब फिल्म रिलीज हुई तो पाया गया कि फिल्मों में वह सीन बिना धुंधले किए हुए पेश किए गए। यदि यह नियम सख्ती से लागू होता है तो उन अभिनेत्रियों के कैरियर का क्या होगा जिनका अभिनय अंग प्रदर्शन पर टिका है।
कहां जाएंगी सनी लियोनी
भूतपूर्व पोर्न स्टार की कोई भी फिल्म ले लीजिए वह फिल्म उनके संवादों या अभिनय के लिए नहीं बल्कि फिल्मों में उनके एक्सपोजर के लिए याद रखी जाएगी। सनी लियोनी देखते ही देखते बड़े स्टार बन गई हैं इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह उनकी पोर्न इमेज रही है। यदि सेंसर ने बेडरूम और किस सीन पर कैंची चलाई तो कोई फिल्मकार सनी लियोनी को अपनी फिल्म में रखेगा ही क्यों।
क्या होगा पूनम का?
पूनम पांडेय की अब तक एक ही फिल्म नशा रिलीज हुई है। नशा फिल्म का क्या हश्र हुआ है यह आप जानते हैं। लेकिन अपनी कई दृश्यों की वजह से चर्चाओं में जरूर रही है। नशा फिल्म में पूनम ने जबर्दस्त एक्सपोज किया था। यदि सेंसर अब पूनम पांडेय को ऐसे दृश्य करने से रोक देता है तो उनके कैरियर का क्या होगा?
कहीं की नहीं रहेंगी शर्लिन
शर्लिन चोपड़ा की बतौर एक्ट्रेस एक भी फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है। लेकिन उनकी लंबे समय से चर्चा उनकी आने वाली फिल्म कामसूत्र को लेकर है। शर्लिन इस फिल्म में काफी बोल्ड अवतार में नजर आएंगी। श्ार्लिन चोपड़ा की जो तस्वीरें जारी हुई हैं उनको देखकर लगता है कि सेंसर बोर्ड ऐसी फिल्मों को रिलीज होने के लिए मान्यता ही नहीं देगा।
क्या करेगा भट्ट कैंप
भट्ट कैंप की पहचान बोल्ड फिल्में रही हैँ। भट्ट कैंप की कोई भी फिल्म ले लीजिए उस फिल्म में एक खास बात यह होगी कि उसकी एक्ट्रेस बोल्ड होगी और फिल्म की चर्चा उसकी बोल्डनेस की वजह से होगी। भट्ट कैंप ने इसे कामयाबी का एक शार्टकट भी बनाया था। ऐसे में जब इस तरह का अंग प्रदर्शन नहीं हो सकेगा।
एकता कपूर के सामने भी संकट
एकता कपूर की फिल्में इन दिनों भट्ट कैंप की फिल्मों से ज्यादा बोल्ड होने लगी हैं। एकता कपूर की फिल्मों की हालत तो यह है कि उनकी फिल्मों में विषयगत सेक्स बढ़ चुका है। ऐसे में सेंसर बोर्ड एकता कपूर की फिल्मों को तो पूरी तरह से बैन ही कर देगा। एकता की आखिरी फिल्म रागिनी एमएमएस 2 को लेकर भी सेंसर से उनका टकराव हुआ था।