फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos:दोस्त के जन्मदिन पर सारा अली खान ने लिखी शायरी, बेस्ट फ्रेंड के साथ शेयर की फोटो

Tue, 07 Sep 2021 08:07 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सारा अली खान इन दिनों अपने दोस्तों के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं।आज उनकी दोस्त तान्या का जन्मदिन है। इस मौके पर सारा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों को को शेयर करते हुए अपनी दोस्त को शायराना अंदाज में जन्मदिन की मुबारकबाद दी है।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं इन तस्वीरों पर अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।
विज्ञापन
सारा अली खान - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारा अली खान इन दिनों अपने दोस्तों के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान वह मालदीव के खूबसूरत मौसम का जमकर आनंद ले रही हैं। वो मालदीव की खूबसूरत लोकेशन पर जमकर फोटोग्राफी भी कर रही हैं। इन फोटो को वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर करती रहती हैं। इस समय सारा अली खान अपनी दोस्त तान्या घावरी के साथ मालदीव में समय बिता रही हैं। आज उनकी दोस्त तान्या का जन्मदिन है। इस मौके पर सारा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों को को शेयर करते हुए अपनी दोस्त को शायराना अंदाज में जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। सारा के इस अंदाज को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन

इंस्टाग्राम अकाउंट पर सारा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि 'आसमान की बुलंदियों पर नाम हो आपका। चांद की धरती पर मुकाम हो आपका। हम तो रहते हैं छोटी सी दुनिया में, पर ईश्वर करे सारा जहां हो आपका। आगे सारा लिखती हैं "मेरी प्यारी बेस्ट फ्रेंड को हैपिएस्ट बर्थडे"। मेरा और मेरा सहारा होने के लिए थैंक यू।


 
विज्ञापन

सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
फैन्स भी जमकर उनकी फोटो को लाइक कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं इन तस्वीरों पर अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। तस्वीरों में सारा और उनकी दोस्त बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सारा इससे पहले भी मालदीव की तस्वीरों को शेयर कर चुकी हैं। मालदीव घूमने के लिए उनकी पसंदीदा लोकेशन में से एक हैं। इन तस्वीरों की खास बात ये है कि सारा इन तस्वीरों में नो- मेकअल लुक को शेयर कर रही हैं। एक दम नॉर्मल बिना मेकअप के वो अपने रियल लुक में दिखाई दे रही हैं। इस बिना मेकअप वाले लुक में भी वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
बता दें, सारा ने हाल ही में लद्दाख का ट्रिप एंजॉय किया था। वे इस ट्रिप पर एक्ट्रेस राधिका मदान और सिंगर जसलीन रॉयल के साथ लद्दाख गई थीं। इस ट्रिप की उन्होंने कई तस्वीरों को साझा किया था। इन तस्वीरों को भी फैंस ने खूब सारा प्यार दिया। उनकी लद्दाख ट्रिप के फोटो पर भी लाखों लाइक्स आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें