फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: 17 साल बाद संजय लीला भंसाली और रणबीर एक साथ, 'लव एंड वॉर' में कैसा होगा अभिनेता का किरदार?

Tue, 06 Feb 2024 08:52 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

युद्ध पृष्ठभूमि पर बन रही फिल्म 'लव एंड वॉर’ एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर का किरदार हीरो जैसा नहीं होगा और न ही वे विलेन की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर इन दिनों 'एनिमल' फिल्म की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय को देखकर हर कोई हैरान है। बॉलीवुड का हर निर्देशक उनके साथ काम करने को बेकरार है, लेकिन रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का मन बना चुके हैं। वे निर्देशक की आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ उनकी पत्नी आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर इस फिल्म में एक अलग अवतार में नजर आएंगे। 
विज्ञापन


एंटी हीरो बनेंगे रणबीर?
युद्ध पृष्ठभूमि पर बन रही फिल्म 'लव एंड वॉर’ एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर का किरदार हीरो जैसा नहीं होगा और न ही वे विलेन की भूमिका निभाएंगे। रणबीर इस फिल्म में एक अलग तरह के किरदार को निभाएंगे जो हीरो और विलेन के बीच का होगा। संजय लीला भंसाली रणबीर कपूर के लिए एक ऐसा किरदार गढ़ रहे हैं, जो न तो पूरी तरह से सकारात्मक होगा और न ही नकारात्मक। एक ऐसा किरदार जिससे दर्शक न तो पूरी तरह से नफरत कर पाएंगे और न ही मोहब्बत कर पाएंगे। रणबीर का यह किरदार उनकी पिछली फिल्म 'एनिमल' से काफी अलग होने वाला है। 

Toby Keith Died: अमेरिकी देशी संगीत के दिग्गज टोबी कीथ का निधन, कैंसर से जंग लड़ते हुए दुनिया को कहा अलविदा
विज्ञापन


'लव एंड वॉर' की स्टारकास्ट 
बॉलीवुड में संजय लीला भंसाली महंगी बजट की फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। उनकी सभी फिल्में काफी भव्य होती है। वे 'लव एंड वार' का भी निर्माण काफी बड़े पैमाने पर करने जा रहे हैं। इस त्रिकोणीय प्रेम कहानी में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं। दर्शकों में 'लव एंड वॉर' को लेकर अभी से ही उत्साह देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन


स्कूल स्वीटहार्ट ईशा और भरत की प्रेम कहानी का अंत

शूटिंग की शुरुआत 
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' नेटलफ्लिक्स पर रिलीज को तैयार है। अब निर्देशक अपनी अगली फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त होने वाले हैं। फिल्म की कहानी और संगीत पर काम शुरू हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवंबर 2024 में रणबीर कपूर की इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें