फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज पंचोली के बचाव में आए एक बड़े फिल्म निर्माता

Tue, 18 Jun 2013 05:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जिया खान सुसाइड केस में आदित्य पंचोली के बेटे का नाम सामने आने के बाद अभी तक फिल्म इंडस्ट्री का कोई भी कलाकार आदित्य पंचोली के समर्थन में नहीं आया था। पहली बार एक बड़े फिल्म निर्माता-निर्देशक सूरज पंचोली के बचाव में उतरे हैं।
विज्ञापन


आदित्य पंचोली और जरीना वहाब को संजय लीला भंसाली का नैतिक समर्थन मिला है। भंसाली का कहना है कि सूरज पंचोली बहुत विनम्र और मेहनती है। वे ये बातें इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि फिल्म 'गुजारिश' में सूरज ने उन्हें असिस्ट किया था।

वे सूरज को करीब से जानते हैं। भंसाली का यह भी कहना है कि सूरज न केवल जल्दी सबकुछ सीख लेता था, बल्कि वह ठीक समय पर सेट पर आ जाता था।

बता दें कि भंसाली आदित्य पंचोली की ही बिल्डिंग में रहते हैं और उनके परिवार से काफी दोस्ती भी है। यहां तक कि जरीना वहाब और भंसाली की मां की बहुत ज्यादा छनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें