फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Leela Bhansali: पैन इंडिया फिल्म का निर्माण करने की तैयारी में भंसाली, मार्च में कर सकते हैं एलान

Mon, 22 Jan 2024 08:39 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

संजय लीला भंसाली दर्शकों के लिए ओटीटी पर 'हीरामंडी' वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। इसकी रिलीज से पहले निर्देशक अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि भंसाली एक मल्टी स्टारर पैन इंडिया फिल्म बनाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय लीला भंसाली फिलहाल अपने बहुचर्चित प्रोजेक्ट 'हीरामंडी' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। अभी इसे पोस्ट प्रोडक्शन का काम हो रहा है। इस बीच निर्देशक अपनी अगली फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि भंसाली एक मल्टी स्टारर फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। इसका एलान वे मार्च में कर सकते हैं। ये फिल्म पैन इंडिया होगी।

विज्ञापन


मार्च में होगा फिल्म का एलान?
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरमंडी' रिलीज के लिए तैयार है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर आएगी और इसी के साथ दिग्गज निर्देशक ओटीटी पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। 'हीरामंडी' के पोस्ट-प्रोडक्शन काम के बीच भंसाली अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। कहा जा रहा है कि वे मार्च 2024 तक आगामी फिल्म का एलान भी कर सकते हैं।
Web Series: पसंद आई किलर सूप तो नेटफ्लिक्स पर देख डालिए ये वेब सीरीज, थ्रिल और सस्पेंस का मिलेगा डबल डोज
विज्ञापन


पैन इंडिया स्तर पर बनेगी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भंसाली एक मल्टी स्टारर प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है, 'संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म पैन इंडिया होगी। यह मल्टी स्टारर पैन इंडिया फिल्म हो सकती है, जिसे व्यापक स्तर पर बनाए जाने की तैयारी है। इस फिल्म को लेकर तरह-तरह की खबरें फैल रही हैं, हालांकि अभी तक किसी चीज को लेकर खुलासा नहीं हुआ है'।
विज्ञापन

Prasanth Varma EXCLUSIVE: ‘जय हनुमान’ से पहले परदे पर उतरेंगी ‘महाकाली’, पीवीसीयू की अगली फिल्म पर बड़ा खुलासा

'हीरामंडी' में नजर आएंगे ये सितारे
बात करें 'हीरामंडी' की तो भंसाली इसके क्रिएटर और डायरेक्टर हैं। इसके लिए वे पहली बार नेटफ्लिक्स के साथ आए हैं। इस सीरीज में ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी और संजीदा शेख नजर आएंगे। 'हीरामंडी' के अलावा भंसाली 'बैजू बावरा' को लेकर भी लगातार चर्चा में हैं। लेकिन, एक एंटरटेनमेंट न्यूज पोर्टल की खबर के मुताबिक, संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बैजू बावरा’ ठंडे बस्ते में चली गई है, हालांकि भंसाली की कंपनी इस खबर को सही नहीं मानती है। कंपनी का कहना है कि फिल्म अभी प्री प्रोडक्शन दौर में है और समय आने पर इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। 
Hanuman vs Guntur Kaaram: 'हनुमान' के आगे फीकी पड़ी महेश बाबू की गुंटूर कारम, जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें