शनाया कपूर अभी फिल्मी पर्दे से तो दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही वे सबसे चर्चित स्टार किड में से एक हैं। कम समय में उन्होंने अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली है। वह अक्सर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। अपने स्टाइल और अलग अंदाज से सबका ध्यान खींच लेती हैं। ऐसा ही एक डांस का वीडियो शनाया ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए शेयर किया है, जिसे देख लोग तारीफ किए बिना नहीं रुक रहे।